
Three inches rain in Bagoda and Bhinmal area
जालोर. शहर सहित जिलेभर में शुक्रवार को बारिश का दौर जारी रहा। जालोर व आहोर में रिमझिम बारिश हुईतो बागोड़ा, भीनमाल, जसवंतपुरा व रानीवाड़ा में इन्द्रदेव की जमकर मेहरबानी हुई।जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को दिनभर रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हुआ। वहीं अधिकतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस गिरने के साथ ३१ डिग्री सेल्सियस हो गया।
गुरुवार शाम पांच बजे से शुक्रवार शाम पांच बजे तक २४ घंटों में जिले में अधिकतम बारिश बागोड़ा में 77 एमएम हुई। सबसे कम बारिश एक एमएम आहोर में हुई। वहीं भीनमाल में 71 एमएम, जसवंतपुरा में 60 एमएम, रानीवाड़ा में 46 एमएम, चितलवाना में 28 एमएम, सांचौर में 36 एमएम, सायला में ११ एमएम व जालोर में 5 एमएम बारिश हुई।
भीनमाल. शहर में शुक्रवार सुबह 11 बजे से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। रिमझिम बारिश का दौर दोपहर 3 बजे तक अनवरत जारी रहा। बारिश से शहर में मौसम खुशनुमा बन गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली।
सुंधामाता. सुंधामाता तीर्थ व आस-पास के पहाड़ी क्षेत्र में भी रिमझिम बारिश हुई। बारिश से सुंधामाता पहाड़ी क्षेत्र में झरने बह रहे है। वहीं बारिश के चलते मौसम में ठंडक घुल रही है।
रामसीन. कस्बे सहित आस-पास के गांवों में शुक्रवार को दिनभर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। इसके अलावा आमसान में काली घटाएं भी उमड़ती रही। बारिश से मौसम सुहावना बन गया। इसके अलावा कस्बे के गलियों व सड़कों पर भी पानी का बहाव हुआ। लगातार दो दिन तक बारिश होने से क्षेत्र में धरतीपुत्रों के चेहरे भी खिल उठे।
नारणावास. नारणावास, नया नारणावास, धवला, बागरा समेत क्षेत्र भर में शुक्रवार को कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना बना रहा।पांच दिनों से लगातार बारिश का दौर चल रहा है, जिससे लोग खुश है।किसानों के चेहरेंखिले नजर आए। उधर, भेटाला में भी अच्छी बारिश हुई।खारी नदी में गुरुवार देर शाम से ही तेज वेग से पानी बहा।उफान पर रहने से घंटों तक आवागमन बाधित रहा।
Published on:
21 Jul 2018 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
