21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्तेदार के घर मिठाई की जगह ले जा रहा था अफीम, राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर खुल गया कार की स्टेपनी में छिपा राज

Rajasthan Crime : आरोपी कार की स्टेपनी में अफीम छुपाकर हैदराबाद में अपने रिश्तेदार के यहां ले जा रहा था, लेकिन पकड़ा गया। कार की स्टेपनी के अन्दर से 23 ग्राम अफीम बरामद हुआ। महानिरीक्षक पुलिस एएनटीएफ विकास कुमार ने बताया राजस्थान में आमतौर पर व्यक्ति अपने रिश्तेदार के घर जाता है तो मिठाई लेकर जाता है व मेल-मिलाप करता है।

2 min read
Google source verification
Opium Case

कार की स्टेपनी में अफीम छुपाने वाला आरोपी। फोटो: पत्रिका

जालोर। एएनटीएफ टीम व पुलिस थाना सांचौर की टीम ने कार्रवाई करते हुए शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया। महानिरीक्षक पुलिस एएनटीएफ विकास कुमार ने बताया राजस्थान में आमतौर पर व्यक्ति अपने रिश्तेदार के घर जाता है तो मिठाई लेकर जाता है व मेल-मिलाप करता है।

आरोपी कमलेश विश्नोई निवासी विश्नोइयों का वास बुल पुलिस थाना धोरीमना जिला बालोतरा ने मिठाई के बदले अफीम को साथ लेकर हैदराबाद में रह रहे अपने रिश्तेदार के यहां ले जाने की सोची। आरोपी कार की स्टेपनी में अफीम छुपाकर हैदराबाद में अपने रिश्तेदार के यहां ले जा रहा था, लेकिन पकड़ा गया।

अफीम की थैली को कार की स्टेपनी में छुपाया

आरोपी को पता था कि राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर वाहनों की चैकिंग होती है। इसलिए आरोपी ने अफीम को एक थैली में रखकर कार की स्टेपनी में छुपा रखा था। सूचना मिलने के बाद एएनटीएफ टीम कार की तलाश करते हुए राजस्थान-गुजरात बॉर्डर तक पहुंची। टीम बताए गए हुलिए के आधार पर कार की तलाश की। इस दौरान टीम जालोर जिले के समीप गुजरात राज्य की सीमा के पास पहुंची और आरोपी कमलेश को अफीम के साथ पकड़ लिया।

इस तरह से चला घटनाक्रम

एएनटीएफ टीमों को सूचना मिली कि सांचौर क्षेत्र से एक व्यक्ति अपनी गुजरात रजिस्ट्रेशन की कार लेकर हैदराबाद में अपने रिश्तेदार के यहां अफीम ले जा रहा है। एएनटीएफ टीमों ने सांचौर के पास टोल प्लाजा पर जाकर कार के बारे में जानकारी जुटाई। जिस पर जानकारी सामने आई कि गाड़ी कुछ समय पहले ही वहां से निकली है।

इस पर टीमें राजस्थान-गुजरात बार्डर पर छोटी बिरोल के पास पहुंची। इस दौरान एक कार गुजरात सीमा की ओर जाती नजर आई। टीमों ने अपने वाहन की गति बढाकर घेराबंदी कर कार को रुकवाया। टीमों ने स्थानीय पुलिस से सम्पर्क कर मौके पर बुलाया व कार की सघन तलाशी ली। जिस पर कार की स्टेपनी के अन्दर से 23 ग्राम अफीम बरामद हुआ।