भूविस्थापित पिछले चार दिनों से लछनपुर में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। शुक्रवार को लछनपुर के सरपंच व विस्थापित नेताओं को पुलिस ने 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए सरपंच की नि:शर्त रिहाई की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाएं दो घंटे तक थाने का घेराव करती रहीं। पुलिस ने किसी तरह उन्हें मनाया, तब जाकर लोग शांत हुए। मड़वा प्लांट के आवासीय कालोनी में लछनपुर के किसान व भूविस्थापित बीते चार दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे थे।