3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरपंच बोले, सीईओ साहब अच्छे हैं, उनका तबादला किया तो हम धरने पर बैठ जाएंगे

मालखरौदा जनपद पंचायत में बतौर मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ जनपद अध्यक्ष की अगुवाई में सदस्यों द्वारा कलेक्टर के समक्ष की गई शिकायत को सरपंच संघ ने बेबुनियाद ठहराया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Piyushkant Chaturvedi

Aug 23, 2016

will be transferred, then we sit

Sarpanch said CEO are good sir, will be transferred, then we sit

जांजगीर-चांपा.
मालखरौदा जनपद पंचायत में बतौर मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ जनपद अध्यक्ष की अगुवाई में सदस्यों द्वारा कलेक्टर के समक्ष की गई शिकायत को सरपंच संघ ने बेबुनियाद ठहराया है। सोमवार को मालखरौदा ब्लॉक के सरपंचों ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी है। सरपंचों ने ज्ञापन में कहा है कि जनपद सीईओ की कार्यप्रणाली बेहतर है और उनके मार्गनिर्देशन में विकासखंड क्षेत्र के सभी गांवों में भरसक विकास कार्य हो रहे हैं। इसके बावजूद, जनपद अध्यक्ष एवं सदस्य झूठा आरोप लगाकर उनका अन्यत्र तबादला कराना चाहते हैं। सरपंचों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि शिकायत के आधार पर यदि सीईओ का तबादला किया जाता है तो वे धरना-प्रदर्शन करने बाध्य होंगे।


उल्लेखनीय है कि जनपद अध्यक्ष सावित्री रंजीत अजगल्ले की अगुवाई में जनपद सदस्यों ने बीते 12 अगस्त को कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन से जनपद सीईओ के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने सीईओ पर क्षेत्र की जनता के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए उनके अन्यत्र स्थानांतरण की मांग की थी। इसी मामले को लेकर सोमवार को मालखरौदा ब्लॉक के सरपंच संघ के अध्यक्ष वृंदा धीवर की अगुवाई में कई सरपंच कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर डॉ. भारतीदासन को ज्ञापन सौंपकर सीईओ का अन्यत्र तबादला न किए जाने की मांग रखी। इसके बाद सरपंचों ने जिला पंचायत पहुंचकर सीईओ विश्वेश कुमार को ज्ञापन सौंपा और उन्हें अपनी मांग से अवगत कराया। सरपंचों ने कहा कि सीईओ का अन्यत्र तबादला होने पर वे धरना-प्रदर्शन करने बाध्य होंगे।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader