1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांजगीर-चांपा: सड़क पर भरे गंदे पानी से नहाकर ग्रामीण ने सरकार पर निकाली भड़ास, वायरल हुआ वीडियो

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के डोंगाकोहरौद में सड़क की मांग कर रहे एक ग्रामीण ने अनोखा प्रदर्शन किया है। बीच सड़क गंदे पानी से नहाकर सरकार को आइना दिखाया है..
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News, video viral, janjgir champa news

सड़क पर भरे गंदे पानी से नहाकर ग्रामीण ने किया प्रदर्शन ( Photo - Patrika )

Janjgir champa news: जांजगीर चांपा के डोंगाकोहरौद के लोग जर्जर सड़क को बनाने के लिए तीन दिन से आमरण अनशन में बैठे हुए हैं। वहीं आज सड़क पर भरे गंदे पानी से नहाकर ग्रामीण ने सरकार को आइना दिखाया है। बता दें ​कि बीती रात हुई बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया। वहीं आज इसी गंदे पानी से नहाकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान ग्रामीण ने इसका वीडियो भी बनाया।

Chhattisgarh News: सोमवार से जारी है प्रदर्शन

पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डोंगाकोहरौद में पक्की सड़क की मांग को लेकर गांव के लोग सोमवार से अनशन पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों का आरोप है कि सरकार उनकी वर्षों पुरानी मांग की लगातार अनदेखी कर रही है, जिसके चलते उन्हें अन्न-जल त्यागकर यह मार्ग अपनाना पड़ा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन और अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर काम चाहिए।

वायरल हो रहा वीडियो

सरकार को आइना दिखाने के लिए एक ग्रामीण ने अनोखा प्रदर्शन किया जिसका वीडियो पर तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बारिश के बाद सड़क तालाब बन गया है। वहीं बीच सड़क पर बैठकर उसी गंदे पानी से शख्स नहा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर सरकार पर सवाल उठने तय है।

कांग्रेस विधायक का समर्थन

कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंश लगातार इस आंदोलन का समर्थन कर रही हैं। वे दूसरे दिन भी अनशन स्थल पहुंचीं और आंदोलनकारियों के बीच बैठकर उनका हौसला बढ़ाया।( Chhattisgarh News) विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांग पूरी होने तक वे उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेंगी। अनशनकारियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कृषि के के इस महत्वपूर्ण सीजन में अनशन पर किसानों का खेत खेत छोड़कर अनश बैठना सरकार की संवेदनहीनता दर्शाता है। उन्होंने इसे जनता के अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई बताया और कहा कि जब तक पक्की सड़क निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

एक की बिगड़ी तबीयत

इधर दूसरे दिन आमरण अनशन में बैठे एक अनशनकारी अनिरूद्ध श्रीवास की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आनन-फानन में उसे पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया गया है। इधर दूसरे दिन भी प्रशासन की ओर से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और न ही किसी तरह का कोई ठोस आश्वासन मिला। इससे ग्रामीणों में आक्रोश दिख रहा है।