26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सक्ती में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम, दो अज्ञात बदमाश फरार

Sakti Shooting incident: सक्ती थाना क्षेत्र में दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवती को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Shooting incident

दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या (Photo Patrika)

Chhattisgarh Shooting incident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर से लगे सक्ती जिले में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सक्ती थाना क्षेत्र में दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवती को गोली मार दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुबह करीब 11 बजे हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सक्ती थाना क्षेत्र में युवती पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगते ही युवती लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक युवती का नाम पूर्णिमा चौहान (25) है, जो स्वामिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करती है। यह कंपनी पंजाब की है। शुक्रवार को जब वह अपने घर पर थी, तभी 2 अज्ञात युवकों ने घर घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सक्ती थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

हत्या के कारणों की जांच जारी

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद या कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।

फायरिंग से इलाके में दहशत

दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दरअसल, पूर्णिमा चौहान पिछले 4 सालों से स्वामिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करती थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार 2 युवक उसके घर पहुंचे। एक अंदर जाकर पूर्णिमा के बारे पूछने लगा। जैसे ही पूर्णिमा बाहर निकली, उस पर 3 राउंड फायरिंग कर दी गई।