17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जांजगीर चांपा में हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, तीनों की मौत

Janjgir Champa road Accident: भारतमाला सड़क पर एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस बार अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को अपनी चपेट में लिया है। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई…
2 min read
Google source verification
janjgir champa road accident

मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को गाड़ी ने कुचला ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Road accident: जांजगीर चांपा के बलौदा थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। डोंगरी-कोरबी मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को कुचल ​दिया। वाहन की चपेट में आए तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पर खून से सनी लाश देख लोगों का दिल दहल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया है।

Janjgir champa Road Accident मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तीनों

जानकारी के अनुसार तीनों मृतक हर दिन की तरह आज सुबह भारतमाला सड़क पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने तीनों को बुरी तरह से कुचलते हुए आगे निकल गई। वहीं जब अन्य लोग घटनास्थल से गुजरे तो सड़क पर खून से सनी लाश देख सन्न रह गए। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लगातार हो रहे हादसे

भारतमाला सड़क में लगाताार हादसे हो रहे हैं। बीते 15 जून की रात में रामपुर विधायक के नाती समेत दो की मौत हो गई। बिलासपुर उरगा मार्ग पर हुआ था। जमुना से भरी पिकअप ने दो युवकों को रौंद दिया। बलौदा थाना पुलिस ने बताया कि मुड़ाभाठा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में वाहन में बैठे लोग अंदर ही फंस गए। मौके पर ग्रामीणों ने मदद कर घायलों को बाहर निकाला।

दो बड़े हादसे से लोगों में आक्रोश

जून में दो बड़े की खबर आने के बाद लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़़क में सुरक्षा साधनों की अनदेखी की गई है। जिसके चलते लगातार हादसे हो रहे हैंं। पुलिस प्रशासन क इन हादसों पर लगाम लगाने के लिए तय समय से पहले सुरक्षा उपायों पर ध्यान देने की जरूरत है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग