15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Korba Accident: सड़क हादसे में रामपुर विधायक के नाती समेत दो की मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, तीन गंभीर

Korba road Accident: कोरबा जिले से जामुन लेकर बिलासपुर मंडी जा रही पिकअप शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के नाती समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh road accidet

सड़क हादसे में विधायक के नाती समेत 2 की मौत ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Road Accident: बिलासपुर उरगा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जमुना से भरी पिकअप ने दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में मरने वाला एक युवक रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के नाती है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

Korba Road accident: भारतमाला राजमार्ग पर हादसा

जानकारी के अनुसार हादसा देर रात करीब 12 बजे के आसपास भारतमाला राजमार्ग पर उरगा-बिलासपुर मार्ग पर हुआ। यहां बलौदा थाना क्षेत्र स्थित मुड़ाभाठा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को सीधी टक्कर मार दी। ( Korba News) हादसे में वाहन में बैठे लोग अंदर ही फंस गए। मौके पर ग्रामीणों ने मदद कर घायलों को बाहर निकाला। बता दें कि पिकअप में जामुन लोड था, जिसे बिलासपुर मंडी ले जाया जा रहा था।

टक्कर इतनी जोरदार कि पिकअप के परखच्चे उड़े

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसका केबिन पूरी तरह डैमेज हो गया। वहीं गंभीर चोट लगने से रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के नाती मंजीत कुमार राठिया (23) और रिश्तेदार मुकेश राठिया (24) की मौके पर ही मौत हो गई। मंजीत विधायक के बड़े भाई चमार राठिया की बेटी का बेटा था। दोनों एक ही परिवार के सदस्य थे।

तीन घायलों की हालत नाजुक

हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दिनेश कुमार (25), कपूर राठिया (30) और अजीत राठिया (25) को पहले करतला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। ( Korba road accident) हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया। घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक फूलसिंह राठिया परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव उनके गृहग्राम केरवाद्वारी लाए गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया।