14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक साथ 3 सिस्टम एक्टिव, जांजगीर-चांपा में 24 घंटे भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, जानें ताजा अपडेट

Weather Update: एक साथ तीन सिस्टम सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Google source verification
weather

बारिश Photo Source- Patrika)

Chhattisgarh Weather Update: जांजगीर-चांपा जिले में मानसून ब्रेक की स्थिति उत्पन्न हो गई। अब बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने से मानसून ब्रेक की स्थिति समाप्त हो गई। इससे जिले में झमाझम बारिश होने की संभावना है। उमस भरी गर्मी से हर वर्ग के लोग खासे परेशान थे। जिले का तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। एक साथ तीन सिस्टम सक्रिय होने से असर गुरुवार को दिखने लगा, दोपहर बाद रुक-रुककर बारिश होती रही। साथ ही मौसम विभाग ने 24 घंटे के बाद तेज बारिश की चेतावनी भी दी है।

24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो लो प्रेशर बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से जिले में झमाझम बारिश होगी। इसका असर गुरुवार को देखने को मिला। 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर भी जिले में बारिश होने की चेतावनी दी गई है। ऐसे में मजा किराकिरा हो सकता है। इसके बाद 15 को भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही मुरझा रहे खेती की प्यास भी बुझेगी। किसान वर्ग भी काफी चितिंत है।

यह सिस्टम बनने से होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी, तटीय पश्चिम बंगाल-तटीय बांग्लादेश के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके और अधिक प्रबल होकर चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में इसी स्थान पर अगले 12 घंटे में बनने की संभावना है।

इसके और अधिक प्रबल होकर अवदाब के रूप परिवर्तन होने के बाद उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल और उससे लगे बांग्लादेश तट को अगले 24 घंटे में पार करने की संभावना है। एक विंडशियर जोन 22 डिग्री उत्तर में 3.1 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। 14 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम व कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। 15 अगस्त तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है।

लगातार जिले में रुक-रुककर हो रही थी बारिश

ज्ञात हो कि इस बार आषाढ़ में मानसून मेहरबान रहा। लगातार जिले में बारिश रुक-रुककर हो रही थी। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। लेकिन सबसे ज्यादा बारिश के जाने वाला माह सावन के अंतिम में मानसून ब्रेक की स्थिति आ गई। सावन लगते ही जेठ सी तपन होने लगी। लोगों गर्मी से बेहाल हो रहे है। मानसून ब्रेक होने होने के कारण जिले में गर्मी बढ़ गई है।

उमस भरी गर्मी के कारण कूलर भी काम करना बंद कर दिया। केवल एसी में रहना लोग पसंद कर रहे हैं। सावन के महीने में पिछले 10 साल में जिले का तापमान 36 डिग्री को पार किया। लोग आफिस में पसीना से तरबतर होते रहे। साथ ही बाहर धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। लेकिन अब राहत भरी खबर आ रही है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग