11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का नया अपडेट! 3 दिन बाद जोर पकड़ेगा मानसून, आज कई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार

Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक बारिश की रफ्तार धीमी रहने के आसार हैं, लेकिन इसके बाद मानसून फिर सक्रिय होगा। रायपुर समेत कई जिलों में आज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
3 min read
Google source verification
CG Weather Update

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज (photo source- Patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक प्रदेश में वर्षा की तीव्रता में कमी आने के संकेत हैं। हालांकि इसके बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है और प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

11 अगस्त को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। सोमवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके चलते रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। शाम के समय राजधानी में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

Chhattisgarh Rain Alert: रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां बारिश के भी संकेत दिए हैं। हालांकि सोमवार को राजधानी में बारिश दर्ज नहीं की गई। प्रदेश के कई हिस्सों में 1 से 5 सेंटीमीटर तक वर्षा हुई। रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बादलों की मौजूदगी के कारण मौसम में थोड़ी ठंडक महसूस हो सकती है।

रायपुर समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

इन मौसम प्रणालियों के कारण बन रहे बारिश के हालात

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर मध्य प्रदेश और उसके आसपास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा मानसून द्रोणिका बीकानेर, दतिया, निम्न दबाव क्षेत्र, डालटनगंज, दीघा होते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा में पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। वहीं उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। यह करीब 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से 12 अगस्त के आसपास इसी क्षेत्र में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे प्रदेश में फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

सोमवार को इन इलाकों में हुई बारिश

सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर जिले के भैरमगढ़, सुकमा और कुटरू में हुई, जहां करीब 5 सेंटीमीटर पानी गिरा। इसके अलावा कुआकोंडा और गादीरास में 4 सेंटीमीटर, जबकि जनकपुर-भरतपुर, तखतपुर, करपावंड और बड़े बचेली में 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

गीदम, दंतेवाड़ा, खड़गांव, कटेकल्याण, अंतागढ़, सकरी, नानगुर और कोमाखान में करीब 2 सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं मुकडेगा, भोपालपटनम, धनोरा, कोटाडोल, छोटेडोंगर, सकोला, दुर्गकोंदल, भैसमा, बस्तर, हरदीबाजार, अंबागढ़ चौकी, बगीचा, कोंडागांव, कांसाबेल, भानुप्रतापपुर, उसूर, बारसूर, लाल बहादुर नगर, गंगालूर, बास्तानार और कुकदूर में 1-1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

IMD Chhattisgarh: अगले दिनों में फिर बढ़ सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक बारिश का असर कम रहेगा, लेकिन मानसूनी सिस्टम मजबूत होने के बाद प्रदेश में दोबारा बारिश का दौर शुरू हो सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम के बदलाव पर नजर रखने और आकाशीय बिजली व तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।