11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13-14 घंटे नहीं, अब सिर्फ 6-7 घंटे में रायपुर से विशाखापट्टनम पहुंचेंगे यात्री, भारतमाला परियोजना का बड़ा फायदा

Raipur to Visakhapatnam Bus: भारतमाला परियोजना पूरी होने के बाद रायपुर से विशाखापट्टनम के बीच पहली बार सीधी बस सेवा शुरू होगी। इससे यात्रा का समय घटकर 6-7 घंटे रह जाएगा।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Transport News

Chhattisgarh Transport News: दोनों राज्यों के बीच चल रही तैयारी(photo-AI)

Raipur-Visakhapatnam Bus Service: छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के बीच सड़क संपर्क को नई रफ्तार मिलने वाली है। भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे छह-लेन ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130CD) के अंतिम चरण में पहुंचते ही रायपुर से विशाखापट्टनम के बीच पहली बार सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। दोनों राज्यों के परिवहन विभाग रूट, परमिट और अन्य औपचारिकताओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। नई सड़क शुरू होने के बाद यात्रा का समय 13-14 घंटे से घटकर करीब 6-7 घंटे रह जाएगा। इस रूट पर लग्जरी वॉल्वो बसें चलाने की भी योजना है।

Chhattisgarh Transport News: दोनों राज्यों के बीच चल रही तैयारी

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के परिवहन विभाग रायपुर-विशाखापट्टनम सीधी बस सेवा शुरू करने के लिए अंतरराज्यीय समझौते को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बसों की संख्या, परमिट, रूट और समय-सारिणी तय करने की प्रक्रिया जारी है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बस ऑपरेटरों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर इस रूट पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

वॉल्वो बसों के संचालन की योजना

परिवहन विभाग इस रूट पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए लग्जरी वॉल्वो बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों ने बस ऑपरेटरों के साथ बैठक कर नए रूट और संचालन व्यवस्था पर चर्चा भी की है।

6-7 घंटे में पूरा होगा सफर

नई ग्रीनफील्ड सड़क बनने के बाद रायपुर से विशाखापट्टनम की दूरी करीब 132 किलोमीटर कम होकर 465 किलोमीटर रह जाएगी। इससे यात्रा का समय 13-14 घंटे से घटकर लगभग 6 से 7 घंटे हो जाएगा। नया मार्ग रायपुर, अभनपुर, कुरूद, सिहावा, नगरी, कोरापुट होते हुए विशाखापट्टनम तक जाएगा।

यात्रियों और कारोबारियों को मिलेगा फायदा

सीधी बस सेवा शुरू होने से पर्यटकों, छात्रों, मरीजों और कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी। विशाखापट्टनम बंदरगाह तक पहुंच आसान होगी और फ्लाइट की तुलना में कम किराए में आरामदायक सफर का विकल्प उपलब्ध होगा।

फ्लाइट और ट्रेन के बाद अब बस सेवा

रायपुर और विशाखापट्टनम के बीच फिलहाल हवाई और रेल सेवा उपलब्ध है। अब सड़क मार्ग से सीधी बस सेवा शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इससे क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन और आवागमन को भी नया बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.