12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Janjgir Champa Paddy Theft: 89 लाख के धान चोरी के बाद टॉयलेट की सफाई, कलेक्टर बोले- चोरी ऊपर से सीना जोरी

Janjgir Champa Paddy Theft: सोशल मीडिया में भ्रामक वीडियो पोस्ट करना धान खरीदी प्रभारी को भारी पड़ गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड में भिजवा दिया..
2 min read
Google source verification
Janjgir Champa Paddy Theft

टायलेट साफ करते हुए धान घोटाले का आरोपी, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मीडिया को इसकी जानकारी दी ( Photo - Patrika )

Champa Paddy Theft Case: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में धान खरीदी घोटाला उजागर होने के बाद आरोपी ने टायलेट साफ करते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बता दें कि अप्रैल में धान खरीदी घोटाला सामने आने के बाद खरीदी प्रभारी के खिलाफ प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं अब सोशल मीडिया में भ्रामक वीडियो आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। सक्ती कलेक्टर ने पुलिस की मदद से उसे न्यायिक रिमांड में भिजवा दिया है।

Janjgir Champa Paddy Theft: 89 लाख रुपए धान घोटाले का आरोप

उल्लेखनीय है कि संस्था प्रबंधक पर पुटीडीह में 89 लाख रुपए के धान घोटाले का आरोप था। मामले में एफआईआर भी दर्ज थी। जांच के दौरान 29 जून 2026 को कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला सक्ती से एक ओर पत्र जारी हुआ। जिसमें अन्य दोषी संस्था प्रबंधक शशिकांत महंत कंप्यूटर ऑपरेटर द्रोण प्रताप शांडिल्य ओर प्राधिकृत अधिकारी श्याम बाई के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस 2 महीने तक आरोपियों की गिरफ्तारी में लेटलतीफी करती रही। लेकिन जब ऊपर से दबाव बनाया गया तब जाकर दोनों की गिरफ्तारी की गई।

कलेक्टर ने कहा एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी

आरोपी संस्था प्रबंधक शशिकांत महंत ने 6 अगस्त 2026 को मानव अधिकार आयोग को एक शिकायत की थी। जिसमें उसने सक्ती कलेक्टर पर टॉयलेट साफ कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए। वहीं शिकायत के साथ एक वीडियो भी दिया गया है। जिसमें शशिकांत टॉयलेट साफ करता दिख रहा है और कोई उसका वीडियो बना रहा है। प्रथम दृष्टया वीडियो को लेकर सक्ती कलेक्टर से मीडिया ने फोन कर बात की तो उन्होंने बताया कि यह बिल्कुल झूठा आरोप है।

भ्रष्टाचार से बचने के लिए अपनाया हथकंडा

शशिकांत महंत पिछले 2 महीनों से अपने किए गए भ्रष्टाचार से बचने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा। उसने जो वीडियो बनाया है वो उसका षडयंत्र है। वो कहीं भी जाकर टॉयलेट साफ कर के वीडियो बना सकता है। उसकी हम निगरानी कैसे करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि हमने ऐसा कराया होता तो उसको वीडियो कैसे मिलता।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग