सार्वजनिक फ्री, निजी से होगी वसूली
नपा सीएमओ ने बताया कि नलकुपों से की जाने वाली पेयज आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए सभी कनेक्शनों का पुन: सर्वे करवाने के आदेश दिए है, जिन लोगों ने नलकुपों से निजी कनेक्शन ले रहे है, उन्है अब इस कनेक्शन के लिए रुपए देना होंगे, वहीं जो रहवासी नलकुप से नया कनेक्शन लेना चाहते है, वे नपा में विधिवत आवेदन करें, उनसे नपा करीब 3500 रुपऐ से अधिक राशि लेकर कनेक्शन देगी। प्रतिमाह करीब 150 रुपए चार्ज करेगी। नलकुप व पेयजल टंकी दोनो के कनेक्शन धारियों को टंकी से पेयजल के लिए 100 रुपए तथा नलकुप से पेयजल पाने के लिए 150 रुपए प्रतिमाह देना होंगे, ऐसे में अब जो रहवासी दोनो कनेक्शन लेंगे उन्है प्रतिमाह करीब 250 रुपए पानी का बिल नपा को देना होगा।
आपूर्ति 15 दिन, बिल महीने का