
patrika
देवास. आज मध्यप्रदेश सरकार का बजट आ रहा है और विधानसभा के पटल पर चर्चा चल रही है। बजट से पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आधी आबादी यानि महिलाओं के लिए विशेष कोष का ऐलान किया है, करीब 100 करोड़ रुपए प्रदेश में अब नारी सम्मान कोष पर खर्च किए जाएंगे, यह घोषणा बजट से पूर्व सामने आई है। मालूम हो कि बीते दिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश के इंदौर-उज्जैन और देवास जिलों में थे, देवास में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह नई घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में महिलाओं के उत्थान एवं उनकी सतत प्रगति के लिए मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष बनाया जाएगा। इस कोष में 100 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया जाएगा। इस राशि से महिलाओं की हर सम्भव सहायता की जाएगी।
ठेकेदारों से पोषण आहार का जिम्मा वापस ले रहे
पुलिस लाइन के पिछले मैदान में मंगलवार शाम को आयोजित महिला सशक्तीकरण-लिंकेज क्रेडिट कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में देश एवं प्रदेश ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पोषण आहार बनाने का कार्य स्वसहायता समूह की महिलाएं करती थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने महिलाओं से उनका यह हक छीनकर अपने ठेकेदारों को दे दिया था लेकिन प्रदेश सरकार ने आजीविका समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करते हुए पुन: ठेकेदारों से पोषण आहार का कार्य वापस लेते हुए समूह की बहनों को दिया और समूह की बहनों ने बखूबी अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सराहना
इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद जपी नड्डा ने देवास के ग्राम खटाम्बा में स्थित पोषण आहार केंद्र की चाबी आजीविका मिशन की महिला स्व सहायता समूहों को सौंपी। इस अवसर पर प्रदेश में महिला स्व सहायता समूह को 300 करोड़ रूपये के ऋण वितरित किए गए। राज्यसभा सांसद नड्डा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्यप्रदेश ने एक लंबी छलांग लगाई है और समाज में अपनी हिस्सेदारी निभाई है। महिला शक्ति मप्र में सशक्तीकरण एवं मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का जो कार्य हुआ है। वह अद्भुत है महिलाएं एक सशक्त दृष्टि एवं दिशा देने में सक्षम हैं।
प्रदेशभर के दिग्गज हुए शामिल
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सीएम चौहान एवं नड्डा को राजमाता विजयाराजे सिंधिया का फोटो चित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सासंद नड्डा को विधायक देवास ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कृषि मंत्री कमल पटेल, मंत्री रामखिलावन पटेल, देवास सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल व विधायकों सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, राजेश यादव, मनीष सोलंकी, जुगनू गोस्वामी, संजय दायमा आदि की उपस्थित रही।
Updated on:
09 Mar 2022 11:17 am
Published on:
09 Mar 2022 11:12 am
बड़ी खबरें
View Allजावरा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
