पोती को गहरे पानी में दे दिया धक्का - पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि, घटना दिनांक 28 मार्च के सुबह करीब 8:00 बजे प्रार्थी की बड़ी पुत्री नहाने एवं ब्रश करने घर के पास ही स्टाप डेम गई थी एवं पानी के पास बैठकर खेल रही थी। उसी समय आरोपी रंथु राम यह जानते हुए कि उसकी पोती पानी में तैरने नहीं जानती है, जानबूझ कर उसकी हत्या करने की नियत से उसे डेम के गहरे पानी में धकेल दिया, जिससे डेम के पानी में डूबकर उसकी मृत्यु हो गई। प्रार्थी सुरेश राम के लिखित आवेदन पर आरोपी रंथु राम के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी रंथु राम को तत्काल पतासाजी कर उसे हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी रंथु राम नफरत के कारण अपनी 5 वर्षीय पोती को डेम के पानी मे ढकेल कर, उसकी हत्या करना स्वीकार किया। जिसके बाद आरोपी रंथु राम उम्र 52 वर्ष साकिन कदमकछार थाना कुनकुरी, जिला जशपुर को गिरफ्तारी उपरांत २९ मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।