2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

हादसा: नाराज ग्रामीणों ने ओडिशा व झारखंड जाने वाली सडक़ों को किया चक्काजाम

less than 1 minute read
Google source verification
Villagers protesting by protesting on the road.

सडक़ पर चक्काजाम कर विरोध प्रकट करते ग्रामीण।

जशपुरनगर. मंगलवार को देर शाम जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के सिंगीबहार से लठबोरा मार्ग में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 30 साल के युवक को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना से नाराज लोगों ने रात को ही घटना के विराध में मृतक का शव रखकर चक्काजाम कर दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद तपकरा पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की समझाईश के बाद लोगों को समझाईश देकर मामला शांत कराया। दुर्घटना तपकरा थानाक्षेत्र के लठबोरा पुलिस बैरियर के पास हुआ है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक लठबोरा डीपाटोली का रहने वाला युवक बाईक से अपने घर डीपाटोली जा रहा था, तभी सिंगिबहार की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उड़ीसा और झारखंड की ओर जाने वाली सडक़ों को जाम कर दिया। इस बात की सूचना मिलने पर कुनकुरी और तपकरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और घंटों की मशक्कत के बाद नाराज लोगों को शांत कराकर सडक़ पर से जाम खुलवाया। इसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हुआ तब लोगों को राहत मिली।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग