1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्राम सोगडा में जशपुर पुलिस ने आदर्श चलित थाने का किया आयोजन, दी जानकारी

मानव तस्करी, शराब का दुष्परिणाम और एटीएम फ्राड को रोकने ग्रामीणों व अन्य को किया गया जागरूक

3 min read
Google source verification
jashpur nagar

ग्राम सोगडा में जशपुर पुलिस ने आदर्श चलित थाने का किया आयोजन, दी जानकारी

जशपुरनगर. गुरूवार ३१ जनवरी को जिला मुख्यालय जशपुर के समीपस्थ ग्राम सोगड़ा में जशपुर पुलिस के द्वारा चलित थाने का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को आदर्श चलित थाने के रूप में खास बनाने की पहल पुलिस के द्वारा की गई थी। जिसमें विभिन्न् विभागों के द्वारा भी ग्राम के आखरी व्यक्ति से जुडऩे की कोशिश की गई। कार्यक्रम में जहां विभिन्न् माध्यमों से जागरूकता के संदेश दिए गए। वहीं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन व सामग्री वितरण करते हुए भी ग्रामीणों को सहयोग पहुंचाया गया।
आदर्श चलित थाने के कार्यक्रम में एसपी शंकर लाल बघेल, डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव, एएसपी उनैजा खातून, एसडीओपी राजेंद्र परिहार, डॉ कांति प्रधान, एसडीओपी मनीष कंवर, जीवन झरना की संचालिका सिस्टर एनी, थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धु्रर्वे, मनोरा प्रभारी दिनेश राजवाड़े सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे अपराधों को लेकर अतिथियों के द्वारा विचार रखे गए। वहीं मानव तस्करी रोकने व पीडि़तों के पुर्नवास हेतु कार्य कर रही संस्था जीवन झरना के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानव तस्करी से बचने व नशा के दुष्परिणामों को बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी शंकर लाल बघेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मानव तस्करी के मामले सामने आते हैं, जिनकी शिकायत होती है तो रिकार्ड में दर्ज होता है। जिन मामलों की शिकायत थाने में हुई है, उसके हमारे पास आंकड़ें और कार्यवाही की जाती है, लेकिन जिन मामलों की सूचना ही हमें नहीं दी जाती है, उसमें पीडि़त के साथ पूरा परिवार प्रभावित होता है। आवश्यक है कि हर एक मामलों की सूचना थाने में पहुंचाएंए जिससे कार्यवाही हो सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए ही आपको जागरूक करने हम गांव आए हैं, जिससे आप बेझिझक बताएं। साथ ही उन्होंने कहा कि मानव तस्करी, एटीएम फ्राड जैसी घटनाओं का कारण यह है कि हम जागरूक नहीं हैं और किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं। इन घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक है कि हम जागरूक रहें और गांव में आने वाले संदिग्धों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। डीएफओ कृष्ण जाधव ने मानव तस्करी के कारणों में एक बात यह देखने को मिलती है कि ऊंची आमदनी का लालच देकर दलाल बरगलाते हुए महानगरों में ले जाते हैं। स्थानीय स्तर पर विभागों के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से स्थानीय स्तर पर बेहतर रोजगार उपलब्ध हो सकता है। डीएफओ ने बताया कि सोगड़ा क्षेत्र में ही विभाग की योजना से हनि मिशन संचालित है और क्षेत्र के युवकों ने हनि संकलन कर वृहद व्यापार प्रारंभ किया है। ऐसी कई योजनांए हैं, जिसका लाभ लेकर आगे बढ़ सकते हैं।

मानव तस्करी, शराब के दुष्परिणाम पर नाटक : जीवन झरना की संचालिका सिस्टर एनी ने मानव तस्करी की घटनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि जागरूकता सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। जब किशोरियों तस्करी की शिकार हो जाती हैं और लंबे समय के बाद जानकारी मिलती है तो हमने देखा है कि उन्हें वापस लाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं तत्काल सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रास्ते में ही बहनों को बचा लिया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा समस्या के निदान हेतु एक ओर जहां पीडि़तों के रेस्क्यू हेतु कार्य किया जाता है। क्षेत्र की महिलाओं को इस कार्य के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया गया है। जीवन झरना के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक कर शराब के दुष्परिणाम, मानव तस्करी के कारण व उपाए तथा शिक्षा के महत्व थीम पर ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया। स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों ने लाभ प्राप्त किया।
यातायात पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम : सोगड़ा में आयोजित कार्यक्रम में यातायात को लेकर पुलिस ने गंभीरतापूर्वक जानकारी दी। प्रोजेक्टर के माध्यम से सडक़ों में लगे चिन्हों को बताया गया। वहीं यातायात नियमों को लेकर भी डेमो दिखा गया। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा यातायात संकेतों की जानकारी देते हुए दुर्घटना से बचने और दुर्घटना होने पर क्या किया जाना चाहिए बताया गया। आरआई एंव यातायात प्रभारी सौरभ चंद्राकर ने कहा कि ट्रैक्टर दुर्घटना जशपुर जिले में सबसे अधिक हो रही है और इस मामले में पूरे राज्य के जिलों में जशपुर का नाम प्रथम स्थान पर है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग