4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जौनपुर में अक्षरा सिंह के शो में हंगामा, चल गए ईंट-पत्थर, अभिनेत्री को स्टेज छोड़ जाना पड़ा वापस

अक्षरा सिंह बदलापुर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव कार्यक्रम में गाना गा रही थी। इसी बीच किसी ने मंच पर पत्थर और कागज के टुकड़े फेंक दिए। इससे अक्षरा सिंह नाराज हो गई और शो को बीच में छोड़कर चली गई।

less than 1 minute read
Google source verification
badlapur_mahatswa.png

जौनपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह के लाइव शो के दौरान जमकर हंगामा हो गया। जिले में चल रहे बदलापुर महोत्सव में अक्षरा सिंह भी अपने शो के लिए पहुंची थीं। देर रात जब अक्षरा सिंह स्टेज पर आईं तो किसी ने मंच पर कागज और पत्थर फेंक दिए। जिससे अक्षरा सिंह नाराज होकर मंच से चली गई।

अक्षरा सिंह के शो बीच में छोड़ने के बाद महोत्सव में आए लोगों ने उपद्रव करना शुरू कर दिया। लोग कुर्सियां उठाकर फेंकने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने लाठी भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ा और कार्यक्रम को दोबारा शुरू कराया।

कई फिल्मी कलाकार पहुंचे थे महोत्सव में

दो दिवसीय बदलापुर महोस्तव सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। बुधवार शाम को भोजपुरी और बॉलीवुड के कलाकारों का कार्यक्रम था। ऐसे में काफी भीड़ यहां जमा थी। एक्ट्रेस अभिलिप्सा पांडा के बाद अक्षरा सिंह ने गाना शुरू किया तो कई लोग स्टेज के पास आ गए। इसी के बाद हंगामा शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा शो पर लड़ पड़े रवि किशन और मनोज तिवारी, वायरल हो रहा वीडियो

पुलिस प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ देर के लिए कार्यक्रम रुका लेकिन जल्दी ही स्थिति को सामान्य कर दिया गया। हंगामा करने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

Story Loader