3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबेडकर जयंती पर इस बीजेपी नेता ने लगाया ऐसा पोस्टर कि सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

वहीं इस पोस्टर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी नेता का मजाक उड़ना शुरू हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Bjp leader Sushil Upadhayay

बीजेपी नेता सुशील उपाध्याय

जौनपुर. अंबेडकर जयंती के मौके पर यूपी के राजनीतिक दलों में आपसी प्रतिस्पर्धा जोरों पर देखने को मिली। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने अंबेडकर जयंती के मौके पर कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और अंबेडकर को अपनी पार्टी से भी जोड़ने की कोशिश की। जौनपुर में बीजेपी नेता और जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने अंबेडकर जयंती के मौके पर एक ऐसा पोस्टर लगाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में बीजेपी नेता के ज्ञान को लेकर लोग मजाक उड़ा रहे हैं।

दरअसल बीजेपी नेता सुशील उपाध्याय ने अपने पोस्टर में बाबा साहब को संविधान सभा का अध्यक्ष बताते हुए अंबेडकर जयंती की बधाई दी है। बता दें कि बाबा साहब संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे, जबकि संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे।

वहीं इस पोस्टर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी नेता का मजाक उड़ना शुरू हो गया है। लोगों ने उनके ज्ञान को लेकर जमकर चुटकी ली है, वहीं कुछ लोगों ने नये नये अंबेडकर प्रेम को लेकर गलती बताई है। एक यूजर ने लिखा है कि अंबेडकरवाद नया इस्लाम है, राजेंद्र बाबू का नाम आ जाने से खतरे में आ जायेगा।

Story Loader