12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीडीसी सदस्य को बदमाशों ने मारी गोली, वाराणसी रेफर

ज़मीनी विवाद में हुआ हमला, पुलिस तफ्तीश में जुटी

less than 1 minute read
Google source verification
firing

firing

जौनपुर. ज़िले में अपराधियों के हौसले एकदम बुलन्द हैं, अपराधी जब जिसे जहां चाहते हैं जाकर गोली मार देते हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार रात का है। सरपतहां थाना क्षेत्र के शाहपुर गैरवाह में क्षेत्र पंचायत सदस्य के दरवाजे पर चढ कर दबंगों ने गोली मार दी। हालत नाजुक होने के चलते उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

सरपतहां थाना क्षेत्र के शाहपुर गैरवाह निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल वर्मा व उनके पड़ोसी रामप्रसाद वर्मा के बीच जमीनी विवाद काफी समय से चला आ रहा था। इसको लेकर दोनों परिवार के बीच तनाव था। आरोप है कि अनिल वर्मा देर रात खाना खाकर अपने बाउंड्री वाल के अंदर टहल रहे थे। तभी रामप्रसाद वर्मा समेत चार की संख्या मे बदमाश बाउंड्रीवाल के अंदर घुस गए। जबतक वे कुछ समझ पाते बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

इसके बाद अरसिया बाजार की तरफ भाग निकले । परिजन गोली चलने की आवाज़ सुन कर पहुंचे तो अनिल वर्मा खून से लथपथ तड़प रहे थे। गोली उनके सीने में दाहिने तरफ लगी थी ।अनन फानन मे परिजन पुरुष चिकित्सालय शाहगंज ले गये । चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के कारण वारणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह घटनास्थल पहुंच गए। पडताल के बदमाशों की गिरफ्तारी में जुट गए।