30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP में बसपा को बड़ा झटका, इस लोकसभा सीट के प्रभारी ने ज्वाइन की कांग्रेस

बसपा में टिकट के दावेदार रहे थे कांग्रेस ज्वाइन करने वाले नेता अशोक सिंह।

2 min read
Google source verification
BSP Leader Ashok Singh Join Congress

बसपा नेता अशोक सिंह ने कांग्रेस ज्वाइन किया

जौनपुर. लंबे समय तक जौनपुर सीट पर बसपा से टिकट की दावेदारी पेश कर रहे उद्योगपति अशोक सिंह ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उन्होंने रविवार को मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष दिल्ली में आयोजित एक सभा में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। माना जा रहा है कि जौनपुर सीट से वो कांग्रेस का चेहरा हो सकते हैं। हालांकि ये भी चर्चा चल रही थी कि जौनपुर सीट पर कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहा था।

Ashok Singh Join Congress" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/04/07/jnp_ashok_singh_4392582-m.jpg">

बसपा के महाराष्ट्र प्रभारी रहे अशोक सिंह दो वर्ष से जौनपुर की राजनीति में सक्रिय रहे। टिकट के दावेदारों में सबसे आगे माने जा रहे थे। सपा से समझौते के बाद जौनपुर सीट बसपा की खाते में चली गई। इससे बसपाइयों के चेहरे खिल गए, किंतु परिस्थितियों को देखते हुए इस सीट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

वजह पार्टी में 2014 की लोकसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी रहे सुभाष पांडेय के पुत्र अनाम पांडेय का भी नाम सामने आने लगा। इतना ही नहीं सियासी गलियारे से आ रही खबरों की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव इस सीट को सपा के खाते में रखने की आवाज उठा रहे हैं। दूसरी ओर सपा मुखिया भी इस बात से सहमत हैं, लेकिन उन्होंने भी ऐसी स्थिति में अपने नाम सुझाव दिए हैं। हालांकि इसके एवज में वो बसपा को दूसरी सीट पर अपने प्रत्याशी खड़े करने को तैयार हैं।

By Javed Ahmad

Story Loader