5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवर ने भाभी का 2 लाख में किया सौदा, बोला रानीगंज चली जाओ मैं तुम्हें मालामाल कर दूंगा

भाभी के आरोपों की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Love

लव

जौनपुर. यूपी के जौनपर में एक देवर ने अपनी ही भाभी का सौदा कर दिया। अपने ही बड़े भाई की पत्नी को देह व्यापार में धकेलने की पूरी तैयारी कर ली थी और उसका रेट भी तय कर दिया था। उसे खरीदारों को सौंपने की जगह भी तय हो गयी थी, पर आखिरी वक्त में भाभी बिकने से बच गयी। भाभी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामला जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर का है। महिला का आरोप है कि दिल्ली में रहकर काम करने वाला उसका देवर एक पखवारे से घर आया था। बीते 22 अगस्त को व हउसे दौलतिया मंदिर पर जनमाष्टमी दिखाने के बहाने घर से ले गया। अपनी भाभी को वह इटहरा गांव के पास नेशनल हाइवे पर ले गया जहां एक बाइक पर तीन लोग आए। महिला का दावा है कि युवक उसके देवर से उसके सौदे की बात कर रहे थे। इसके बाद उन लोगों ने महिला का वीडियो भी बनाया।

महिला के मुताबिक उसे शक हुआ, लेकिन उस वक्त उसने चुप रहना मुनासिब समझा। बाद में वह देवर के साथ वापस घर आ गयी। घर पहुंचने के बाद देवर ने भाभी को मंगलवार की सुबह प्रतापगढ़ के रानीगंज पावर हाउस ले जाने की बात कही। पूछने पर कहने लगा कि मैं आपको मालामाल कर दूंगा। देवर के इरादे के बारे में भाभी ने पति को बता दिया, जिसके बाद दोनों पति-पत्नी सीधे थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस की पूछताछ में मामला सही पाए जाने पर आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

By Javed Ahmad