26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमानत पर बाहर आए हत्यारोपी की चाकू गोदकर हत्या, शव को एक किमी तक घसीटा, एनकाउंटर में दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर में जमानत पर जेल से बाहर आए हत्या के एक आरोपी की चाकू गोद कर हत्या की गई है और उसका शव करीब 1 किलोमीटर तक घसीट कर गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है...

2 min read
Google source verification
CG Crime: भाजपा पार्षद पर तीन युवकों ने किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भिलाई रेफर

जौनपुर: जलालपुर थाना क्षेत्र में जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आए हत्या के एक आरोपी की बेरहमी से चाकू से कूद कर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसके शव को आरोपियों ने करीब एक किलोमीटर तक घसीटा और पास के ही गेहूं के खेत में फेंक कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। शव को घसीटे जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ननिहाल आया था हत्यारोपी

जानकारी के मुताबिक, संघईपुर गांव का रहने वाला आशीष बुधवार को अपने ननिहाल मडियाहू के सिरकोनी आया था। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम व शराब की दुकान पर पहुंचा था और इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे दौड़ा कर चाकू से कई बार किया और उसकी हत्या के बाद उसके शव को गांव में घसीट कर गांव से बाहर खेतों में ले गए और फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश के कारण हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

शव घसीटने का वीडियो वायरल

इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपियों को रोके जाने की कोशिश के बाद आरोपी वीडियो बनाने वाले शख्स को धमकाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में कुल 5 लोग दिख रहे हैं जो शव को घसीटते हुए गांव से बाहर ले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आशीष हत्या के एक मामले में जेल में बंद था और 6 महीना पहले ही छूटकर जमानत पर बाहर आया था और अपने ननिहाल पहुंचा था। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

वहीं, बुधवार की देर रात जलालपुर, चंदवक, केराकत और जाफराबाद थानों की टीम और एसओजी की संयुक्त मुठभेड़ के दौरान आशीष की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि आशीष की हत्या में शामिल बदमाश बाइक से भावपुर से त्रिलोचन की ओर जा रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने ग्राम ओइना के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस पार्टी पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसकी जवाबी कार्रवाई में शिव शंकर चौहान और धनंजय चौहान पुलिस की गोली से घायल हो गए।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस व एक बाइक और हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आशीष की हत्या के मामले में जलालपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या थी घटना

दरअसल, सितंबर 2024 में आशीष के पिता अरविंद और रोहित चौहान के बीच विवाद हुआ, जिसमें आशीष ने चाकू से रोहित की गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने रोहित और उसके पिता अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, ग्रामीणों ने अरविंद के घर को आग लगा दिया था, जिसके बाद मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस मामले में जेल से जमानत पर रिहा होकर आशीष बाहर आया था और बुधवार को ही अपने ननिहाल गया था।