16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीट-पीटकर लॉ स्टूडेंट की हत्या, पत्नी से अवैध संबंध का शक बना मौत का कारण, 2 आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर में पीट-पीटकर एक लॉ स्टूडेंट की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है...

2 min read
Google source verification

मृतक की फाइल फोटो

जौनपुर: चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव में लॉ स्टूडेंट की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अपने पड़ोसी के साथ पूर्व से चल रहे विवाद और पड़ोसी द्वारा उसकी पत्नी संग अवैध संबंध के शक में हत्या की गई है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

प्रयागराज में करता था पढ़ाई

जानकारी के मुताबिक, चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरा में रामचरण मिश्रा के बेटे सच्चिदानंद मिश्र (26) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। आरोप है कि पड़ोसी संग उसका पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है और पड़ोसी को शक था कि सच्चिदानंद से उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है। सच्चिदानंद प्रयागराज में रहकर लॉ की पढ़ाई करता था और जौनपुर की दीवानी कचहरी में इंटर्नशिप भी कर रहा था।

ट्यूब वेल के पास घायल अवस्था में मिला

परिजनों ने बताया कि रविवार की देर रात कुछ लोग घर से जबरदस्ती सच्चिदानंद को उठाकर ले गए। इसके कुछ देर बाद सूचना मिली कि घर के पास ही ट्यूब वेल के पास वह घायल अवस्था में पड़ा है। घटना की जानकारी होने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि सर और आंख में उसे चोट लगी थी और वह चारपाई पर लेटा हुआ था।

दो लोग हुए गिरफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर स्थिति को देखते हुए चारपाई सहित उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवा दिया। वहीं, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।