4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 फरवरी को होगी डोभी प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा

सभागार में 11 बजे से होगी बीडीसी सदस्यों की बैठक, करेंगे वोटिंग

2 min read
Google source verification
election

12 फरवरी को होगी डोभी प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा

जौनपुर. डोभी ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के परीक्षण के लिए जिलाधिकारी ने 12 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। इसके लिए उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में 11 बजे क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई है।

बता दें कि ब्लाक प्रमुख शिव शंकर यादव के कामकाज से नाराज जरासी से क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रमुख पद की प्रत्याशी रहीं विद्या देवी के नेतृत्व में 63 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 17 जनवरी को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी से मुलाकात कर शपथ पत्र सौंपा था।

जिलाधिकारी ने पंचायत राज एक्ट के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए शपथ पत्र के परीक्षण के पश्चात अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 12 फरवरी की तिथि निश्चित की। उक्त तिथि को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक होगी।

खंड विकास अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि प्रमुख के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में जिलाधिकारी का आदेश प्राप्त हो गया है। 12 फरवरी को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। जिसमें वोटिंग कराई जाएगी।

जिले में तेजी से चल रहा अविश्वास प्रस्ताव का संकट

योगी सरकार बनने के बाद से ही जिले में तेजी से कई ब्लाक प्रमुखों पर संकट गहराने लगा। अभी कुछ ही दिन पहले खुटहन ब्लाक प्रमुख की कुर्सी को लेकर पूरे जिले में विवाद इस कदर गरमाया कि पूर्व सांसद बाहुबली नेता धनंजय सिंह सपा विधायक ललई यादव, एसएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू का गुट का गुट और प्रतापगढ़ सीट से सांसद कुंवर हरिवंश सिंह आमने-सामने हो गये। जिसके बाद इस विवाद ने जिले में एक बड़े विवाद का रूप ले लिया। हालांकि सत्ता पर हरिवंश सिंह की पुत्रवधू काबिज हो गईं। लेकिन ये राजनीतिक लड़ाई अब भी सुलग रही है।

सिकरारा ब्लाक प्रमुख की कुर्सी छिनी

खुटहन के बाद सिकरारा में ब्लाक प्रमुख पर भी जमकर राजनीति हुई। प्रमुख विजय यादव के खिलाफ विरोधी खेमा समरनाथ के गुट द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। जिसके बाद बड़े अंतर से विजय की हार हुई वहां भी सत्ता छिन गई। अब डोभी सीट को लेकर भी विवाद गहराया है। माना जा रहा है कि इ स चुनाव में भी भी की राजनीतिक दिग्गज शह-मात का खेल जमकर खेलने में जुट गये हैं।