scriptUP में एनकाउंटर , मारा गया एक लाख का इनामी | Patrika News
जौनपुर

UP में एनकाउंटर , मारा गया एक लाख का इनामी

यूपी में पुलिस एनकाउंटर हुआ जिसमें एक लाख का इनामी बदमाश प्रशांत उर्फ़ प्रिंस ढेर हो गया. जौनपुर पुलिस को यह कामयाबी मिली. मारा गया बदमाश प्रशांत लूट और हत्या जैसी कई संगीन वारदातों में शामिल था। उसने जौनपुर आजमगढ़ और अयोध्या जनपद समेत महाराष्ट्र में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था।

जौनपुरJun 05, 2024 / 02:24 pm

anoop shukla

जिले में बुधवार को चुनाव परिणाम के अगले दिन ही
जौनपुर पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश प्रिंस सिंह को मार गिराया। प्रिंस पर हत्या-लूट और डकैती के 37 मुकदमे दर्ज थे। एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया- मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश खेतासराय इलाके में हैं।
SP ने बताया की पुलिस ने चेकिंग शुरू की तो वहां 2 लोग दिखाई दिए। उन्हें चेकिंग के लिए रोका गया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन बदमाश फायरिंग करते रहे। इसमें दरोगा विवेक तिवारी के हाथ में गोली लगी।
सिपाही रामजन्म यादव की जान बुलेट प्रूफ की वजह से बची। गोली उनके जैकेट में फंस गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर और पेट में गोली लग गई। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस घायल बदमाश को अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
SP डॉ. अजय पाल ने बताया की मरने वाले बदमाश की पहचान प्रिंस सिंह ईश्वरी नेवादा गांव के तौर पर हुई। उस पर जौनपुर, आजमगढ़, अयोध्या और मुंबई में डकैती समेत कई शहरों में 37 मुकदमे दर्ज थे। वह 7 साल से फरार चल रहा था। उसके पास से बाइक और 9 एमएम 2 असलहे बरामद हुए हैं।

Hindi News/ Jaunpur / UP में एनकाउंटर , मारा गया एक लाख का इनामी

ट्रेंडिंग वीडियो