23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जौनपुर से मुंबई जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा वंदे भारत एक्सप्रेस, सर्वे शुरू करने के आदेश

Vande Bharat Express: देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत लगातार देश में व्यापक स्तर पर चलाई जा रही हैं। वो दिन दूर नहीं जब यात्री सुविधाओं के ली सर्वाधिक वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाने लगे। इसी क्रम में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृपा शंकर सिंह की पहल पर अब जौनपुर सिटी से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाए जाने की योजना मूर्त रूप लेती दिखाई दे रही है।

2 min read
Google source verification
Vande Bharat Express will run from Jaunpur City to Mumbai

जौनपुर सिटी से मुंबई तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री की पहल पर देश ने ट्रेन-18 का निर्माण किया जिसके पहले रैक को वंदे भारत का नाम दिया गया। यह ट्रैन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई और इसकी सफलता के बाद लगातार इसके रैक बड़े शहरों से मेट्रो सिटी के लिए चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जौनपुर के रहने वाले और महाराष्ट्र सरकार में पूर्व गृह राज्य मंत्री रहे कृपाशंकर सिंह की पहल पर वंदे भारत ट्रेन अब जल्द ही जौनपुर सिटी से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक चलती दिखाई देगी। इसके लिए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रेलवे को सर्वे का काम शुरू करने का निर्देश दिया है। ऐसे में जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, प्रयागराज, चंदौली, मऊ, सुल्तानपुर जैसे शहरों के लोगों को मुंबई जाने में आसानी होगी।

6 नवंबर को रेल मंत्री से मुलाकात कर उठाई थी मांग

जौनपुर से रोजाना हजारों यात्री मुंबई का सफर वाराणसी होते हुए करते हैं। ऐसे में वाराणसी जंक्शन से सिर्फ एक ट्रेन होने की वजह से कामगारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृपा शंकर सिंह जो की जौनपुर के निवासी हैं ने 6 नवंबर को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात कर जौनपुर सिटी से मुंबई तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की थी।

मिली सैद्धांतिक मंजूरी

जौनपुर जिले के मूल निवासी कृपा शंकर ने छह नवंबर को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अपना पत्र सौंपा था। पत्र में कहा था कि मुंबई में 50 लाख से अधिक उत्तर भारतीय रहते हैं। जौनपुर के भी लाखों लोग मुंबई में बेस हुए हैं ऐसे में उनकी सुविधा के लिए यह ट्रेन शुरू की जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसपर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शनिवार को उन्हें फोन करके बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। जौनपुर सिटी से मुंबई को जाने वाले दोनों ट्रैक पर सर्वे कराने का निर्देश दिया गया है।

रुट सर्वे में तय होगा सबकुछ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व मंत्री कृपा शंकर सिंह ने बताया कि जौनपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों का सफर अब आसान होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के लिए जल्द ही रुट सर्वे, स्टापेज और टाइम टेबल तय किया जाएगा मुंबई से जौनपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जाए तो इससे जौनपुर के साथ-साथ भदोही, प्रतापगढ़, सुलतानपुर और वाराणसी सहित आसपास के कई जिलों के रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।