14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaunpur News : फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, मच गई चीख पुकार, अब पुलिस…

Jaunpur News : श्रद्धा की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। ग्रामीणों के अनुसार हत्यारे भाई की मानसिक स्थिति नहीं ठीक थी पर जो बहन घर वालों के लिए मुखिया की तरह हो उसकी ऐसे कैसे कोई हत्या कर सकता है।

2 min read
Google source verification
Jaunpur News

श्रद्धा की मौत के बाद घर में बैठे गमजदा परिजन

Jaunpur News : जौनपुर के सुजानगंज थानाक्षेत्र सरायभोगी में भाई ने बहन को मौत के घाट उतार दिया। बर्तन मांज रही बहन पर आरोपी ने ताबड़तोड़ कई वार फावड़े से किए जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों और ग्रामीणों की माने तो भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी पर वह ऐसा कदम उठाएगा इसका किसी को विश्वास नहीं हो रहा है।

घर के बाहर साफ़ कर रही थी बर्तन

मृतक की मां सावित्री देवी ने बताया कि बेटी श्रद्धा पटेल (17) रोज की तरह घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थी। कुछ ही दूरी पर उसका बड़ा भाई पवन पटेल फावड़ा लेकर कुछ कर रहा था। मां ने बताया कि वह घर के अंदर थी। तभी श्रद्धा के चीखने की आवाज आई तो वह बाहर भागी जहां पवन उसपर लगातार फावड़े से वार कर रहा था और वह तड़प रही थी। जब तक हम लोग उसे हटाते श्रद्धा की मौत हो चुकी थी।

मानसिक रूप से बीमार है पवन

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुजानगंज सैयद हुसैन मुंतजर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम कराया और देर शाम शव का अंतिम संस्कार भी अपनी कस्टडी में संपन्न करवाया। वहीं मां ने तहरीर में यह भी बताया कि पवन मानसिक रूप से परेशान है और उसकी दवा चल रही है।

होनहार बेटी के जाने से गांव स्तब्ध

बीमार मां और मानसिक रोगी भाई की देखभाल करने से लेकर घर और गृहस्थी दोनों संभालने वाली होनहार बेटी की हत्या से पूरा गांव स्तब्ध है। ग्रामीणों ने बताया कि श्रद्धा के पिता नन्हकू पटेल की चार साल पहले मौत हो गई थी। तभी से मां बीमार रहने लगी थी। ऐसे में श्रद्धा अपने दो भाइयों और मां के लिए मुखिया के रूप में थी। वह घर का सब काम करती। पढ़ने जाती और छोटे भाई की परवरिश भी कर रही थी। उसकी मौत से सभी परेशान हैं।