15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला पंचायत सदस्य के लिए वोट मांग रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीक्षा सिंह का ऐलान, खुद की पार्टी बनाउंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस, फेमिना मिस इंडिया रनर अप और हरदिल अजीज दीक्षा सिंह ने ऐलान किया है कि, अगर भगवान का आशीर्वाद रहा तो खुद की पार्टी बनाउंगी।

2 min read
Google source verification
Diksha Singh

Diksha Singh

जौनपुर. बॉलीवुड एक्ट्रेस, फेमिना मिस इंडिया रनर अप और हरदिल अजीज दीक्षा सिंह (Bollywood actress Diksha Singh) ने ऐलान किया है कि, अगर भगवान का आशीर्वाद रहा तो खुद की पार्टी (new Party) बनाउंगी। और उसी पार्टी से आगे चुनाव लड़ूंगी। गांवों का विकास मेरा सबसे बड़ा मुद्दा है।

अजब-गजब: चुनाव जीतने के लिए कहीं ब्रह्मचारी बन रहे दूल्हा तो कहीं शादीशुदा कर रहे दूसरी शादी

15 अप्रैल को होगा मतदान :- दीक्षा सिंह ने जौनपुर के बक्सा विकासखंड के वार्ड 26 से जिला पंचायत सदस्य (District Panchayat Member) का नामांकन पत्र दाखिल किया है। जौनपुर में आगामी 15 अप्रैल को मतदान होगा। 2 मई को यूपी ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम आएगा। दीक्षा, जौनपुर के बक्सा ब्लॉक के चितौड़ी गांव की रहने वाली है। (UP Gram Panchayat Election)

जीतने पर गांवों में सारी सुविधाएं लाएंगी :- आंखों पर काला चश्मा और मास्क लगाए खेतों के मेड़ों और गांव के डगमग और टेढ़े मेड़े रास्तों पर चलती हुई दीक्षा सिंह सबसे हाथ जोड़कर अपने लिए वोट मांग रहीं हैं। दीक्षा सिंह का कहना है कि, उन्हें अपने गांव का विकास की दौड़ में पीछे रह जाना खलता है। चुनाव जीतने के बाद वह गांवों में सारी सुविधाएं लाएंगी।

मजबूरन लड़ना पड़ा चुनाव :- दीक्षा बताती हैं कि पिता को सीट नहीं मिली तो मैं चुनाव लड़ रहीं हू।। दरअसल, पिता जितेंद्र सिंह काफी समय से जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। क्षेत्र में खूब प्रचार किया पर ऐन वक्त पर यह सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई। जिसके बाद मुझे चुनाव मैदान में उतरना पड़ा।

बॉलीवुड में संघर्ष चल रहा है :- दीक्षा बॉलीवुड में काफी समय से संघर्ष कर रही हैं। कई टीवी विज्ञापन कर चुकी है। एलबम रब्बा मेहर करें ने हरदिल में जगह बनाई। एक वेब सीरीज आ रही है। बालीवुड की फिल्म 'इश्क तेरा' की कहानी लिखी है। दीक्षा सिंह फेमिना मिस इंडिया-2015 रह चुकी हैं।