3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जौनपुर के 12वीं पास युवक ने स्विफ्ट कार को बना दिया हेलीकॉप्टर, देखें PHOTO

जौनपुर का 12वीं पास युवक ने अपनी स्विफ्ट कार को हेलीकॉप्टर बना दिया। इसके लिए उसने लाखों रुपए खर्च कर दिया। इसे देखने के ल‌िए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। इसे सिर्फ 7 महीनों मे बनाया है।

2 min read
Google source verification
jaunpur5.jpg

विकास ने कार को हेलीकॉप्टर की तरह बना दिया। इसमें लाइटिंग भी की गई है।

कार को हेलीकॉप्टर बनाने वाले युवक का नाम विकास ‌सिंह है। वह जौनपुर के बेलवा राम सागर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया,"मेरा सपना साकार हो गया। अभी स्विफ्ट कार को हेलीकॉप्टर की शक्ल देने का काम किया है। जल्द इसे उड़ाएंगे। परिवार के लोगों ने मोटिवेट किया है। हमने पहले स्केच बनाया इसके बाद कार को मोडिफाई कराया।"

विकास ने बताया, "मैं 5वीं क्लास में पढ़ता था, तो हमारे क्षेत्र में बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर जौनपुर आए थे। उनका हेलीकॉप्टर देखने गया था। हमें वहां से हटा दिया गया था। तब से वह बात हमारे मन में घर कर गई थी। तभी से हमने हेलीकाप्टर बनाने की ठान ली थी। 12वीं पास करने के बाद हेलीकॉप्टर बनाने की प्लानिंग शुरू कर दी। कार को हेलीकॉप्टर की तरह बना तो दिया, लेकिन अभी उड़ नहीं सकती है। जल्द ही इसे आसमान में उड़ाएंगे।

‌विकास सिंह ने 7 महीने में कार को हेलीकॉप्टर का रूप दे दिया।

कार के मोडीफाई करके कार बनाने में लाखों रुपए खर्च हुए।

विकास सिंह ने बताया कि कार को हेलीकॉप्टर की तरह बना दिया, लेकिन अभी उड़ती नहीं है।

विकास सिंह ने बताया कि जौनपुर में राजबब्बर आए थे। उनके हेलीकॉप्टर को देखने के लिए गया था, लेकिन हमें देखने नहीं दिया गया । तभी मन मे यह बात घर कर गई थी कि खुद ही हेलीकॉप्टर बनाना है।

Story Loader