
क्राइम
जौनपुर. बदलापुर थानांतर्गत मिरसादपुर गांव में हरिशंकर गुप्ता के पुत्र मोलू (18) का शव लेने में पुलिस को रात भर पसीने छूटते रहे। शनिवार की शाम शव पहुंचने के पूर्व मिरशादपुर गांव पुलिस छावनी में बदल गया था। मौके पर दो गाड़ी पुलिस बल के साथ बदलापुर, सिंगरामऊ, सरपतहां, खुटहन की पुलिस मोलू के घर से कलिंजरा मोड़ तक डेरा जमा दिया है।
रात में ही प्रभारी एसडीएम शाहगंज व तहसीलदार अजय पांडेय परिजनों को समझाते व तमाम योजनाओं से लाभान्वित करने के आश्वासन देते रहे लेकिन परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं हुए। सुबह शव लेकर हाइवे जाम करने जा रहे थे। तभी पुलिस ने फिर समझा बुझाकर वापस कर दिया। सुबह एसडीएम फिर मौके पर पहुंचकर समझाया तब जाकर लोग शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए।
बताते चले कि तीन जनवरी को इंदिरा बालिका इंटर कालेज मिरसादपुर के पास बिना किसी विवाद के कुछ दबंगों ने मोलू को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया था। घायल युवक का उपचार के दौरान शुक्रवार की शाम वाराणसी में मौत हो गयी। मौत से परिजनों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस भी हांफती नजर आ रही है।
By Javed Ahmad
Published on:
13 Jan 2019 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
