21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जौनपुर
युवती को अगवा कर गैंगरेप करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार
Play video

युवती को अगवा कर गैंगरेप करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

दरिन्दो को देखते ही पीड़िता आग बबूला होकर पुलिस की लाठी छिनकर तीनो की जमकर पिटाई कर दी

Google source verification

जौनपुर. जिले के खुटहन थाना अंतर्गत एक गांव से युवती का अपहरण करके गैंगरेप करने के तीनो आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनो के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण समेत कई गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार दरिन्दो को देखते ही पीड़िता आग बबूला होकर पुलिस की लाठी छिनकर तीनो की जमकर पिटाई कर दी।

बीते 17 अगस्त की शाम खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने दादी और चाची के साथ शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी बीच एक मोटर साईकिल पर सवार तीन बदमाशो ने दादी और चाची की पिटाई करके बुरी तरह से घायल करने के बाद युवती का अपहरण करके करीब पांच किलोमीटर दूर ले जाकर गैंग रेप करने के बाद वही छोड़कर फरार होे गये थे।

एसपी सिटी डा0 अनिल कुमार पाण्डेय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद थानाध्यक्ष खुटहन विरेन्द्र कुमार बरवार मुखवीर की सूचना पर अपनी टीम के साथ बीती रात करीब डेढ़ बजे फिरोजपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया।