2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन परिवारों की झोंपड़ियां जली, महिला झुलसी, पांच बकरियां मरीं

जौनपुर के महराजगंज क्षेत्र के पुरागम्भीरशाह में सोमवार की रात लगी आग।

less than 1 minute read
Google source verification
demo pic

फायर

जौनपुर. यूपी के जौनपुर जिले में महराजगंज क्षेत्र के पूरागम्भीरशाह गांव में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से आग लाग गई। इसमें तीन परिवारों का रिहायशी छप्पर, 5 बकरी, बाइक, साइकिल सहित लाखों रुपये का समान जल गया। मौके पर ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। पूरागम्भीरशाह निवासी रामचन्द्र सरोज, उनके भाई मधुकलाल व पड़ोसी वीरेंद्र सरोज के रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी।

इसमें मधुकलाल की 3 बकरी व रामचन्द्र की 2 बकरी जल कर मर गई। वही वीरेंद्र की मोटर साइकिल जल कर नष्ट हो गई।आग की लपटें इतनी तेज थी कि रामचंद्र की पत्नी कलावती व एक गाय भी झुलस गई।आग लगने से तीनों परिवारों के गृहस्थी का रखा सामान चावल, गेहू अनाज, चारपाई, गद्दा रजाई आदि जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जाता तब तक नुकसान हो चुका था। मौके पर हलका लेखपाल रवीन्द्र ने भौतिक सत्यापन किया।

By Javed Ahmad

Story Loader