3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदमाशों ने पूर्व प्रधान के बेटों पर 10 राउंड फायरिंग कर दिनदहाड़े मारी गोली, 25 ने चलाई ताबड़तोड़ गोली

यूपी के जौनपुर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े पूर्व प्रधान के बेटों को गोली मार दी ...

2 min read
Google source verification
murder,hospital,goons,firing,police,jaunpur news,shot dead,Son,bikers,gun,shot,trying to kill,Jaunpur latest news,former village head,Jaunpur latest news in hindi,

यूपी के जौनपुर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े पूर्व प्रधान के बेटों को गोली मार दी ...

जौनपुर. यूपी के जौनपुर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पूर्व प्रधान के दोनों बेटों पर गोली मार दी है। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत व्याप्त है। दरअसल, केराकत के ग्राम में उस समय हड़कंप मच गया जब एक दर्जन से अधिक बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान के बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दो दर्जन से अधिक बदमाशों ने लगभग 10 राउंड फायरिंग कर गांव में दहशत मचा दिया।

मामला मुरली पुर गांव का है। गुरुवार को दिन में ही लगभग 25 लोगों ने पूर्व प्रधान राम अवध यादव के बेटों सर्वेश यादव व उमेश यादव पर किया ताबड़तोड़ फायर किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ाया तो बमबाजी करते हुए भाग निकले। वहीं एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया गया। साथ ही छोड़ी गई सात बाइकों को आक्रोशित ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर से कुंच डाला। फिलहाल घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं हमले का कारण पता नहीं चल सका। फिल्मी अंदाज में हुए इस घटना के बाद गांव में दहशत है।

Read More...

धनंजय, ललई और प्रिंसू पर एक और मुकदमा

खुटहन ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान हुए उपद्रव मामले में प्रतापगढ़ के सांसद हरविंश सिंह ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह, शाहगंज विधायक ललई यादव और एमएलसी ब्रिजेश सिंह प्रिंसू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सांसद ने मंगलवार की देर रात तहरीर देकर जानलेवा हमला, तोड़फोड़, आगजनी व छिनैती का आरोप अगाया। इसके बाद पुलिस ने कुल 35 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इन तीनों पर ये दूसरा मुकदमा है, पहला पुलिस की तरफ से दर्ज कराया गया था।
बता दें कि सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोटिंग होनी थी। बीडीसी सदस्य ब्लाक तक न पहुंच सकें इसके लिए पूर्व सांसद, विधायक और एमएसली ने पूरी फील्डिंग सजा रखी थी। उनके समर्थकों की फौज ने हर रास्ते का अवरूद्ध कर रखा था। जैसे ही बीडीसी सदस्यों को लेकर वाहन पहुंचा उस पर पथराव शुरू हो गया। इसके बाद जम कर हवाई फायरिंग, तोड़फोड़ हुई। सांसद हरविंश सिंह के काफिली की एक स्कार्पियो को फूंक दिया गया। इसके बाद पुलिस ने उक्त तीनों समेत 11 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ देर रात ही मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार की देर रात सांसद हरिवंश सिंह भी तहरीर लेकर थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कई वाहनों को तोड़ दिया गया। एक स्कार्पियो जला दी गई। उन्हें व समर्थकों को जान से मारने की कोशिश की गई। बेटे रमेश सिंह के गले से सोने की चेन और पुत्र वधू का झुमका छीन लिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

input-जावेद अहमद

Story Loader