
जौनपुर में सड़क हादसा
जौनपुर. जिले के पवारा और मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये। पंवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के निकट रविवार को मछलीशहर से अपनी बाइक से घर लौट रहे सुजानगंज थाना क्षेत्र के चावरिया गांव निवासी अनिल कुमार उर्फ सोनू पुत्र रामधनी को एक तेज रफ्तार अज्ञात डीसीएम ने कुचल दिया जिससे अनिल की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित बिन्द बस्ती के निकट राय बरेली - जौनपुर हाइवे पर बीते शनिवार की देर रात पंवारा थानांतर्गत ग्राम उचैरा निवासी 63 वर्षीय राम सवारे यादव पुत्र रामनाथ जो मन्द बुद्धि का था और मुंगरा बादशाहपुर बाजार में घूमता रहता था।
मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव स्थित अपने ननिहाल से घर बाइक से वापस जा रहे पंवारा थानांतर्गत ग्राम रामपुर निवासी 25 वर्षीय सुरेश चन्द्र पटेल पुत्र विजय बहादुर पटेल उम्र व उसकी 55 वर्षीया मां सुशीला देर्वी तथा पांच वर्षीया पुत्री खुशी से टकरा गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि बाइक चालक सुरेश चन्द्र व उसकी मां सुशीला देवी तथा पुत्री खुशी को गंभीर चोटें आयी। पुलिस ने राम सवारे के शव को कब्जे में ले कर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया ।
इसी क्रम में मुंगराबादशापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर निवासी 22 वर्षीय माणिक चन्द्र पुत्र नेमराज बाइक से रविवार को सुबह लगभग साढ़े आठ बजे मुंगरा बादशाहपुर आरहा था कि आशापुर के निकट सड़क पर अचानक एक छुट्टा सांड़ आ गया जिससे टकरा कर मानिक चन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। आस - पास के लोगों ने तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया ।
BY- JAVED AHMED
Published on:
03 Jun 2018 09:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
