4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माँ दुर्गा के लिए लड़के ने Facebook पर लिखी थी ऐसी बातें.. योगी की पुलिस ने दिखाया असली रूप

उत्तर प्रदेश में नवरात्रि के दौरान एक लड़के को माँ दुर्गा पर अश्लील बातें लिखना भारी पड़ गया। उसे फिलहाल हिन्दू युवा वाहिनी की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है।  

less than 1 minute read
Google source verification
e7f055abc74f7821ed0a4c159dd1e20b.jpg

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

जौनपुर. नवरात्रि के समय माँ दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक आरोपी युवक को मछलीशहर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसने माँ दुर्गा पर अपशब्दों का प्रयोग करके सोशल मीडिया में वायरल किया था। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था।

जिले के मछलीशहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पाण्डेय ने सत्यनारायण मौर्य पुत्र स्व0 सीताराम मौर्या निवासी कृपाशंकर नगर कस्बा व थाना मछलीशहर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त ने नवरात्रि माँ दुर्गा पर अभद्र, अमर्यादित टिप्पणी किया था। इसके बाद से विभिन्न हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक मछली शहर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी थी।लेकिन पुलिस की दबिश के चलते आरोपी युवक फरार हो गया था। रविवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ जिले की पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। चाहे पाकिस्तान जिंदाबाद करने का मामला हो, या देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वाले हों।

ऐसे समाज विरोधी शरारती तत्वों की खोजबीन पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि जिले की पुलिस टीम ऐसे संदिग्ध लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रही है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।