5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Panchayat Chunav 2021 : बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी भी लड़ेंगी पंचायत चुनाव, दाखिल किया नामांकन

बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सिकरारा विकास खंड के वार्ड 45 से नामांकन भर दिया है

less than 1 minute read
Google source verification
dhananjay_wife.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
जौनपुर. बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने सिकरारा विकास खंड के वार्ड 45 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चा भर दिया। शनिवार को उन्होंने अपने प्रस्तावक एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू के साथ कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी भू राजस्व के कार्यालय में जाकर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। कलेक्ट्रेट गेट के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही। इससे पहले श्रीकला ने जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट के उपचुनाव में भी पर्चा दाखिल किया था, लेकिन बाद में उन्‍होंने अपना नामांकन वापस ले लिया था।

हाल ही में जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कोर्ट में आत्‍मसमर्पण किया था। कुछ दिन पहले कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह गुपचुप ढंग से रिहा हो गया। रिहा होते ही वह साथियों संग फरार हो गया। लखनऊ के चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस धनंजय को रिमाण्ड पर लेने के लिये वारन्ट बी फतेहगढ़ जेल भेजा था, जो शायद देरी से जेल पहुंचा था। अब पुलिस फिर से धनंजय की तलाश जुटी है।

यह भी पढें : ललितपुर में बसपा ने खेला बड़ा दांव, इन प्रत्याशियों की घोषणा कर सबको चौंकाया