14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपसी विवाद में महिला समेत दो बच्चों को जलाया, हालत गंभीर

विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने एक महिला और उसके दो बच्चों को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया

less than 1 minute read
Google source verification

image

up online

Oct 05, 2015

jabalpur news in hindi, mp news,... than the bank

fire

जौनपुर.
कमरुद्दीनपुर चौहान बस्ती में आपसी विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने एक महिला और उसके दो बच्चों को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


कमरुद्दीनपुर चौहान बस्ती में रात आठ बजे के करीब महिलाओं में किसी बात पर आपस में कहासुनी हुई। उसके बाद गांव के चार लोग आए और रीता चौहान (34), उनके पुत्र किशन (7) और पुत्री अंशिका (4) पर मिट्टी का तेल छिडक़कर आग लगा दी। गांव के लोगों ने आग बुझाई लेकिन तीनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित रीता का आरोप है कि झगड़े के बाद पड़ोसी पूनम और ओंकार सहित चार लोग आए और उनके परिवार के सदस्यों पर मिट्टी का तेल छिडक़र माचिस से आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, झगड़े के दौरान दूसरे पक्ष ने जलती हुई ढिबरी फेंक दी, जिससे तीनों झुलस गए हैं।

ये भी पढ़ें

image