
महिला को घर से दूर एक टीनशेड के कमरे में ले गए और दोनों पैर बाधकर बुरी तरह पीटा फिर पिलाया जहर
जौनपुर. जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के लोहरियांव गांव में एक महिला को कुछ लोगों ने पहले बैर बांध दिया फिर उसको बुरू तरह पीटने के बाद मुंह में जहर पिला दिया। दरअसल, आशंका जताई जा रही है कि, बबीता( 32 वर्ष) पत्नी संजय घर से 10 मीटर दूर टीनशेड के कमरे मैं स्थित छूही से उसके दोनों पैर बांधकर मारपीट कर उसे जहर पिलाया गया।
उसके मुंह से झाग आरहा था। महिला के ससुर की सूचना पर मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने महिला का पैर खोलकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज ले गई। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया घटनास्थल पर जहर की पुड़िया टूटा मोबाइल सिम मिलने की चर्चा है। थानाध्यक्ष महाराजगंज का कहना है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घायल महिला के पति एवं देवर पिछले एक पखवाड़े से पडोसियों से हूए एक विवाद के मामले मे जेल में है।
By जावेद अहमद
Published on:
22 Apr 2018 10:25 am
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
