13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति का भाभी से था अवैध संबंध इसलिए महिला ने दो बेटों संग की खुदकुशी

20 जुलाई को जौनपुर के भलुआहीं स्थित गेट नंबर 23 के पास महिला ने की थी आत्महत्या, दूसरे दिन हो सकी शिनाख्त

2 min read
Google source verification

image

Varanasi Uttar Pradesh

Jul 22, 2017

Woman committed suicide

Woman committed suicide

जौनपुर. पति का भाभी से अवैध संबंध होने के कारण पत्नी ने दो बच्चों के साथ गुरूवार को बदलापुर में ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी की थी। मायके वालों ने शुक्रवार को तीनों शवों की पहचान खुटहन थाना क्षेत्र के भेलूपुर निवासी अजय कुमार की पत्नी कलावती (24 वर्ष), पुत्र हितेश (चार वर्ष) और हिमांशु (दो वर्ष) के रूप में की। बता दें कि गुरूवार 20 जुलाई को भलुआहीं स्थित गेट नंबर 23 के पास कलावती ने दो बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर खुदकुशी की थी।




जानकारी के मुताबिक गुरूवार की शाम को रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सदभावना एक्सप्रेस अप श्रीकृष्णनगर स्टेशन के पास पहुंची थी। जैसे ही ट्रेन स्टेशन से चलकर भलुआहीं स्थित गेट नंबर 23 सी के पास पहुंची वहां खड़ी महिला अपने दो मासूम बेटों संग सामने कूद गई। हादसे में तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बदलापुर पुलिस और जीआरपी ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया और शिनाख्त में जुट गई। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।





इसके बाद घटना के दूसरे दिन अखबारों में खबर देख केराकत कोतवाली के बंबावन गांव निवासी सुजीत कुमार सकते में आ गया। मां और मामा के साथ जीआरपी थाने पहुंचा तो वहां मृतकों की फोटो देख बहन और भाजों को पहचान गया। भाई ने बताया कि कलावती की शादी वर्ष 2011 में अजय कुमार के साथ हुई थी। एक सप्ताह पूर्व ही ससुराल गई थी। अजय मुंबई में ड्राइवर है। वो शराबी भी है। इन दिनों वह अपने घर आया हुआ था। उसका अपनी भाभी से अवैध संबंध है। पत्नी विरोध करती तो उसकी पिटाई करता था। रोज-रोज की किचकिच से वो तंग आ गई थी। इसी के चलते ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली।