
मल्हनी उपचुनाव योगी आदित्यनाथ
जौनपुर. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव का शंखनाद शनिवार को जौनपुर जिले के मल्हनी विधानसभा में पहुंचकर किया। कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू होते हुए उन्होंने बूथ अध्यक्ष और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। सभी को अपनी रणनीति से रूबरू कराया। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपनी सरकार की उपलब्धियों व राष्ट्रवाद के बल पर मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करके इस सीट को जीत दिलाने में लग जाएं।
जिले की मल्हनी विधानसभा सीट पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के निधन के बाद से खाली चल रही है। इस सीट पर आजतक भाजपा जीत का परचम नहीं लहरा सकी है। इसीलिए इस बार सीएम ने खुद कमान सम्भाली है। जौनपुर पहुंचने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के सेक्टर प्रभारियों से मुलाकात की। उन्हें साफ बताया कि बूथ पर जीत हासिल करने का जिम्मा उनका है। इसके बाद ही विधानसभा सीट जीती जा सकती है। दरअसल ये सीट हमेशा से सपा के कद्दावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव व पूर्व सांसद धनंजय सिंह के बीच की जंग में रही है। मल्हनी सीट पर हमेशा पारसनाथ यादव हावी रहे हैं। इस सीट पर जहाँ धनंजय सिंह अपनी साख बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं, वहीं भाजपा इसे लेने के फिराक में जुट गई है।
ये है मल्हनी का चुनावी समीकरण
मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 62 हज़ार 303 है। विधानसभा 2017 के चुनाव में पारसनाथ यादव को 69351 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर रहे निषादराज के प्रत्याशी धनंजय सिंह को 48141 मत मिला था। भाजपा के सतीश सिंह 38 हजार 966 वोट पाकर चौथे स्थान पर थे।
Published on:
26 Sept 2020 09:29 pm

बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
