
लखनऊ जाने के लिए निकला था घर
जौनपुर. मुंगराबादशाहपुर थानांतर्गत सोहासा गांव से लखनऊ के लिए निकले युवक की गला काट कर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार की सुबह प्रतापगढ़ जिले के सुवंसा स्टेशन के पास मिला। लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर की। युवक की तलाश में जुटे परिजन भी वहां पहुंच गए। शिनाख्त करते ही हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।
सोहासा गांव निवासी मनोज 22 मुबारकपुर स्थित पंडित राम दुलार पांडेय महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। मंगलवार की शाम वाराणसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन पकड़ने के लिए अपनी फुफेरे भाई सनी के साथ बादशाहपुर रेलवे स्टेशन आया था। मनोज टिकट लेने के बाद स्टेशन पर ही ट्रेन का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद सनी कहीं से लौट कर आया तो वहां मनोज नजर नहीं आया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। मनोज से मोबाइल पर फोन लगाकर उससे संपर्क करने की कोशिश की गई पर उसका मोबाइल भी बंद था। काफी प्रयास के बाद भी जब मनोज का पता नहीं चल सका तो सनी परेशान हो उठा।
सनी ने इसकी मनोज के गायब होने की सूचना उसके पिता नरसिंह को दी। बेटे की लापता होने पर पिता और परिजन अनहोनी की आशंका से उसकी खोजबीन में जुट गए। अगले दिन सुबह परिजनों को सूचना मिली कि सुवंसा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। सभी वहां पहुंचे तो बेटे का शव शव क्षत-विक्षत मिला। गला काटे जाने का भी निशान दिख रहा था।
परिजनों ने आरोप लगाना शुरू कर दिया कि धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची प्रतापगढ़ जीआरपी कार्रवाई में जुट गई। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पिता की तहरीर पर प्रतागढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया।
Published on:
03 Jan 2018 10:56 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
