झाबुआ

एमपी से शराब गुजरात भेजने के लिए गजब की जुगाड़, Video में देखें करतूत

एमपी से बड़े पैमाने पर शराब गुजरात भेजी जा रही है। इस अवैध शराब के परिवहन के लिए शराब तस्कर अब नई नई जुगत लगा रहे हैं ताकि पकड़ में न आ सकें। ऐसा ही एक मामला तब उजागर हुआ जब अवैध शराब से भरा एक ट्रक आबकारी विभाग ने पकड़ा।

2 min read
Aug 19, 2023
एमपी से बड़े पैमाने पर शराब गुजरात भेजी जा रही है

झाबुआ। एमपी से बड़े पैमाने पर शराब गुजरात भेजी जा रही है। इस अवैध शराब के परिवहन के लिए शराब तस्कर अब नई नई जुगत लगा रहे हैं ताकि पकड़ में न आ सकें। ऐसा ही एक मामला तब उजागर हुआ जब अवैध शराब से भरा एक ट्रक आबकारी विभाग ने पकड़ा।

जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया ने बताया कि शुक्रवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि मध्यप्रदेश के रास्ते शराब की बड़ी खेप गुजरात ले जाई जा रही है। ऐसे में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद डंडीर के नेतृत्व में उप निरीक्षक रमेश सिसोदिया और अकलेश सोलंकी अपनी टीम के साथ मप्र और गुजरात की सीमा पर स्थित गांव पिटोल पहुंचे।

यहां टीम ने ट्रक क्रमांक जीजे 07 टी यू 1203 को रोका। जब पूछताछ की तो ड्राइवर ने ट्रक में नमक होने की बात कही। इस पर अधिकारियों को शक हुआ कि नमक तो गुजरात से मप्र में आता है और ये उल्टा यहां से गुजरात कैसे जा रहा हैं। ऐसे में ट्रक की तिरपाल खोली गई। जांच के दौरान नमक के डल्लो के नीचे एक लोहे चेंबर नजर आया। उसमें शराब का जखीरा भरा था।

ट्रक के अंदर नमक के डल्लो के नीचे चेंबर बनाकर अवैध शराब भरी हुई थी। जब इनकी बोतलों की गिनती की गई तो अधिकारियों की आंखें फटी रह गईं। चेंबर में 390 पेटी अंग्रेजी शराब भरी थी, जिसकी कुल कीमत 43 लाख 40 हजार आंकी गई। गिनती करने पर आल सीजन व्हिस्की की 100 पेटी, मेकडावल नम्बर 1 व्हिस्की की 190 पेटी और रायल चेलेंज व्हिस्की की 100 पेटी निकली।

इधर जिस वक्त अधिकारी जांच कर रहे थे उसी दौरान ट्रक चालक चकमा देकर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। झाबुआ जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया ने बाद में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध कार्यवाई जारी रहेगी।

Published on:
19 Aug 2023 10:55 am
Also Read
View All

अगली खबर