
पहली बार अक्टूबर के 31 में से 10 दिन बारिश, बची फसल भी चौपट
झाबुआ. बारिश ने इस बार सारे रेकॉर्ड तोड़ दिया। बेमौसम बारिश होने से किसानों की बची खुची फसल भी चौपट हो गई। पहली बार अक्टूबर के 31 में से 10 दिन बारिश हुई। खास बात ये हैं कि मानसून सत्र बीतने के महीने भर बाद भी बंदाबांदी जारी है।
मौसम वैज्ञानिक इसकी वजह अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान महा को बता रहे हैं। इसका असर अभी अगले कुछ दिन और रहेगा। अमूमन मानसून सत्र 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। इस बार वर्षाकाल खत्म होने के बाद भी बारिश का दौर जारी रहा। इस बीच पूर्व-मध्य अरब सागर में गंभीर चक्रवाती तूफान महा ने पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर से 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कदम रख दिया। इसका असर अंचल में भी नजर आ रहा है। दो दिन से आसमान में बादल छाये हुए हैं और रह-रहकर हल्की बंूदाबांदी भी हुई।
अब तक 56.72 इंच हो चुकी है बारिश-
यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक जिले में 56.72 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि औसत आंकड़ा 30.94 इंच है। इस लिहाज से जिले में 25.78 इंच अधिक बारिश हो चुकी है।
कुछ दिन रहेगा असर-
अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान महा का असर कुछ दिनों तक जिले में रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
डॉ.आरके त्रिपाठी, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, झाबुआ
अक्टूबर माह में कब-कब हुई बारिश-
दिनांक झाबुआ रामा थांदला पेटलावद राणापुर मेघनगर
1 अक्टूबर 10.0 32.0 26 .2 22.4 8 .0 7.0
2 अक्टूबर 10.4 4.0 26 .0 8 .0 19.0 15.0
6 अक्टूबर 14.4 16 .0 11.4 6 4.4 15.0 0.0
7 अक्टूबर 28 .0 13.0 0.0 1.2 41.0 1.0
10 अक्टूबर 12.8 2.0 0.0 0.0 0.0 0.0
11 अक्टूबर 10.0 0.0 0.0 0.0 6 .0 3.0
20 अक्टूबर 5.0 2.0 0.0 0.0 4.0 0.0
24 अक्टूबर 0.0 0.0 7.8 0.0 0.0 0.0
30 अक्टूबर 0.0 0.0 7.0 25.8 0.0 40.0
31 अक्टूबर 0.0 0.0 0.0 9.0 0.0 0.0
Updated on:
03 Nov 2019 06:21 pm
Published on:
03 Nov 2019 06:21 pm
बड़ी खबरें
View Allझाबुआ
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
