27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगोरिया मेले में युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले ‘छपरियों’ पर बरसीं लाठियां

mp news: भगोरिया मेले में हुड़दंगियों का पुलिस ने उतारा नशा, युवतियों से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, पुलिस की सख्ती देख शरारती तत्वों में मची खलबली।

less than 1 minute read
Google source verification
jhabua news

bhagoria festival police action against harassment at para fair

mp news: मध्यप्रदेश के झाबुआ में आदिवासी संस्कृति और लोक पर्व भगोरिया की मस्ती के बीच कुछ शरारती तत्वों द्वारा खलल डालने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। गुरुवार को पारा में आयोजित भव्य भगोरिया मेले के दौरान लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और हुड़दंग कर रहे 'छपरियों' को पुलिस ने बीच सडक़ पर ही 'सबक' सिखाया। शुक्रवार को इसका वीडियो सामने आया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की आम जनता जमकर सराहना कर रही है।

मेले की रंगत में भंग डालने की कोशिश

गुरुवार को पारा में भगोरिया का हाट लगा था, जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण और युवा अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे थे। ढोल-मांदल की थाप और बांसुरी की गूंज के बीच मेले का माहौल खुशनुमा था। इसी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ उपद्रवी युवक युवतियों पर फब्तियां कस रहे थे और उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश कर रहे थे। मेले में तैनात पुलिसकर्मियों की नजर इन हुड़दंगियों पर पड़ गई। जैसे ही छेड़छाड़ की शिकायतें और हलचल बढ़ी, पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए इन शरारती लडक़ों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। अचानक हुए इस 'इलाज' से उपद्रवियों के होश उड़ गए और वे जान बचाकर भागते नजर आए।

जनता ने किया स्वागत: ऐसे ही सुधरेंगे ये

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को देखकर मेले में आए लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ बाहरी और स्थानीय लडक़े बाइक पर स्टंट करके और युवतियों को परेशान करके मेले का माहौल खराब करते हैं। पुलिस के इस 'लाठी प्रहार' ने न केवल हुड़दंगियों को शांत किया, बल्कि महिलाओं में सुरक्षा का भाव भी जगाया है।