6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपस्थिति बोर्ड अपडेट नहीं, एलईडी टीवी बंद

-राजकीय हीराकुंवर महिला चिकित्सालय के हाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Jitendra Jaikey

•

Updated: 8 Nov 2019, 5:45 PM IST

Attendance board not updated, LED TV off

उपस्थिति बोर्ड अपडेट नहीं, एलईडी टीवी बंद

उपस्थिति बोर्ड अपडेट नहीं, एलईडी टीवी बंद
-राजकीय हीराकुंवर महिला चिकित्सालय के हाल
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. राजकीय हीराकुंवर महिला चिकित्सालय में शुक्रवार को आउटडोर में लगे चिकित्सक उपस्थिति बोर्ड अपडेट नही किए गए, वहीं कई स्थानों पर सरकारी की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने के लिए लगाई एलईडी भी बंद नजर आई। शुक्रवार को करीब साढ़े दस बजे राजकीय हीराकुंवर महिला चिकित्सालय के आउटडोर में पत्रिका संवाददाता जितेंद्र जैकी ने जायजा लिया तो यह स्थिति सामने आई। इस दौरान महिला व प्रसूति आउटडोर में लगा चिकित्सक उपस्थिति बोर्ड बिलकुल खाली पड़ा था। उसके निकट लगी सरकारी योजनाओं को निरंतर जनजन तक पहुंचाने के लिए लगी एलईडी टीवी भी बंद पड़ी थी। इसी के निकट स्थिति शिशु रोग विशेषज्ञ वार्ड में वरिष्ठ चिकित्सक का कक्ष खाली पड़ा था। बाहर मरीज अपने बच्चों को लेकर बैठी नजर आई। इसी प्रकार मुख्य पंजीयन काउंटर के ऊपर लगी एलईडी भी बंद नजर आई। नेत्र रोग आउटडोर व लेबर रुम के बाहर लगा चिकित्सकों की उपस्थिति के बोर्ड पर भी अपडेट नही होने से पुरानी तारिख लगी थी। उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से चिकित्सालय में मरीजों व परिजनों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के उस दिन उपस्थिति के बारे में जानकारी हो जाए इसके लिए चिकित्सक कक्ष के बाहर उपस्थित बोर्ड लगाए गए जिसमें उस दिन उपस्थित चिकित्सकों के नाम लिखना अनिवार्य किया गया। इसी प्रकार सरकार की चिकित्सा के क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी मरीजों, परिजनो व जन जन तक पहुंच सके इसके लिए अस्पताल परिसर में एलईडी टीवी लगाए गए लेकिन वह अक्सर बंद रहते है इससे लोगों को सरकारी योजना की जानकारी नही मिल पा रही है।
-पाबंद कर दिया जाएगा
इस सम्बंध में राजकीय हीराकुुंवर महिला चिकित्सालय के अधीक्षक संजय जैन का कहना है कि अस्पताल में लगे चिकित्सक उपस्थित बोर्ड को अपडेट करने के लिए सम्बंधित कर्मचारी को पाबंद किया जाएगा। बंद पड़ी एलईडी टीवी को भी चालू कर दिया जाएगा।