26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भजनलाल सरकार ने हजारों परिवार को दी राहत, इस जरूरी काम के लिए दिया एक और मौका

झालावाड़ जिले में अभी भी कई उज्ज्वला लाभार्थी परिवारों ने केवाईसी नहीं करवाई है। जिले में ऐसे करीब 50 हजार परिवार है। राजस्थान सरकार ने ऐसे परिवारों को राहत दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 7 May 2024, 2:50 PM IST

bhajanlal_cm_rajasthan_.jpg

KYC: झालावाड़ जिले में अभी भी कई उज्ज्वला लाभार्थी परिवारों ने केवाईसी नहीं करवाई है। जिले में ऐसे करीब 50 हजार परिवार है। लेकिन राजस्थान सरकार ने ऐसे परिवारों को राहत देने के लिए अब राशन डीलरों के माध्यम से भी केवाईसी करवाने का एक मौका दिया है। हालांकि झालावाड़ जिले में 2 लाख 19 हजार उज्ज्वला उपभोक्ता परिवार है। जिन्हे सरकार द्वारा 450 रुपए का अनुदान दिया जाता है। लेकिन बिना केवाईसी के ये अनुदान नहीं दिया जाएगा।

विभाग ने जारी किया आदेश
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने 1 मई को आदेश जारी कर प्रदेश के सभी रसद अधिकारियों को आदेश की पालना करवाने के निर्देश दिए है। विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में रसोई गैस सिलेंडरी सब्सिडी योजना के तहत जनाधार सीडिंग से शेष रहे पात्र लाभार्थी जिन्हे सब्सिड़ी राशि का लाभ दिलवाए जाने के लिए उचित मूल्य दुकानों पर स्थित पोस मशीन में जनाधार सीडिंग का ऑप्शन उपलब्ध करवाया जा चुका है। इसका जिलेवार डाटा पूर्व में ही उपलब्ध करवाया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : अब ग्रेनाइट कारोबार का डंका, राजस्थान के इन जिलों में बढ़ी साख, सालाना करीब 60 करोड़ से अधिक का है रेवेन्यू

राशन डीलर को मिलेंगे 5 रुपए
उपायुक्त एवं उप शासन सचिव आशीष कुमार द्वारा जारी आदेश में बताया कि जिले को प्रदत्त डाटा संबंधित उचित मूल्य दुकानदारों को उपलब्ध करवाते हुए रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के जनाधार सीडिंग से शेष रहे लाभार्थियों की सीडिंग पोश मशीन के माध्यम से करवाया जाना सुनिश्चित कराएं। इसके लिए प्रत्येक जनाधार सीडिंग के हिसाब से राशन डीलर को 5 रुपए राशि दी जाएगी। वहीं जनाधार सीडिंग की दैनिक समीक्षा प्रमुख शासन सचिव द्वारा की जाएगी।

इतने परिवारों की नहीं हुई केवाईसी
जिले में उज्ज्वला योजना में 2 लाख 19 हजार लाभर्थी परिवार है। जिनमें से 50 हजार परिवारों ने अभी तक केवाईसी नहीं करवाई है। ऐसे में अब इन्हे केवाईसी करवाने के लिए राशन डीलर के माध्यम से जनाधार सीडिंग का एक और मौका दिया गया है।

उज्ज्वला गैस उपभोक्ताओं को राज्य सरकार ने राशन की दुकानों पर जनाधार सीडिंग की सुविधा दी है। उपभोक्ता अपनी नजदीकी राशन की दुकान पर जाकर एलपीजी आईडी को जनाधार से जोडऩा होगा। यह काम पोश मशीन के माध्यम से होगा। इससे जिले में वंचित परिवार भी आसानी से केवाईसी करवा सकेंगे।
विनोद कुमार, प्रवर्तन निरीक्षण रसद विभाग, झालावाड़।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग