झालावाड़

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, चिथड़े हो गए शादी में शामिल होकर लौट रहे नौ रिश्तेदार, ट्रोले ने वैन के परखच्चे उड़ा दिए, सड़क पर लाशें फैली

बताया जा रहा है सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे ।

less than 1 minute read


जयपुर
राजस्थान के झालावाड़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है । झालावाड़ के अकलेरा इलाके में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है । बताया जा रहा है सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे ।

तमाम लोग जिस वैन में थे उसे सामने से आ रहे एक ट्रोले ने इतनी जोर से टक्कर मारी की वैन के परखच्चे उड़ गए। वैन में सवार लोगों के शव सड़क पर बिखर गए । टक्कर इतनी भयंकर थी कि कई लोगों के अंग भंग तक हो गए। सभी लोग बागरी समाज के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि झालावाड़ अकलेरा रोड के पचोला में यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रोला चालक को राउंडअप कर लिया गया है।

हालांकि देर रात ही वह फरार हो गया था। इस घटना की जानकारी जब परिवार के लोगों को मिली तो घर में कोहराम मच गया । पुलिस फिलहाल सभी लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। सभी के शवों को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। अस्पताल में भीड़ बढ़ रही है। हादसा होने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। उल्लेखनीय है कि इस सड़क हादसे से कुछ देर पहले जयपुर जिले के दूदू इलाके में भी भीषण सड़क हादसा हुआ था। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। कल शाम हुए इस हादसे में शामिल लोग भी शादी समारोह से लौट रहे थे।

Also Read
View All

अगली खबर