
जैन समाज ने भगवान महावीर को चढ़ाया निर्वाण लड्डू, मनाया दीपोत्सव का त्यौहार
पिडावा. सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया की जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर श्री महावीर भगवान का निर्वाण कार्तिक अमावस्या पर हुआ था। इस पावन महोत्सव के अवसर पर पिड़ावा के श्री सांवलिया पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर सहित सभी 6 जैन मन्दिरों सहित कोटडी व श्री भक्तामर विश्व धाम ड़ोला के मन्दिरों में जैन समाज के श्रावकए श्राविकाओं ने उत्साह और भक्ति के साथ अभिषेक, शान्तिधारा, महावीर भगवान की पूजन, गोतम गणधर की पूजन, महावीराष्टक व निर्वाण काण्ड के बाद निर्वाण लाड्डू चढ़ाया गया। वही विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई व सभी मन्दिरो के शिखरों पर ध्वजा चढ़ाई गई। उसके बाद श्रावक श्राविकाओं द्वारा सभी मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन किए गए। इसी दिन भगवान महावीर स्वामी के प्रमुख गणधर इंद्रभूति गोतम गणधर को भी मध्यान्ह काल में केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और दिव्यध्वनि खिरी थी। रात्रि में संगीतमय श्री महावीर भगवान की मंगलमय महाआरती के साथ ही दीपावली का त्यौहार दीप प्रज्वलित कर मनाया गया।
Published on:
04 Nov 2021 10:08 pm

बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
