scriptदो भाइयों के मकानों में लगी आग, अकलेरा से दमकल पहुंची, अनाज, चारा व घरेलू सामान जले | Jhalawar Crime Report. | Patrika News
झालावाड़

दो भाइयों के मकानों में लगी आग, अकलेरा से दमकल पहुंची, अनाज, चारा व घरेलू सामान जले

झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र के कोटडाचमरगढ़ में शनिवार देर रात को दो भाईयों के मकानों में आग लग गई। सूचना देने पर अकलेरा से दमकल पहुंची तब तक अनाज, चारा, घरेलू समान जल कर राख हो गए। जिसमें दो भैंसे व एक गाय झुलस गई। सूचना मिलने पर आग लगने के दौरान पुलिस […]

झालावाड़Apr 29, 2024 / 10:08 pm

jagdish paraliya

  • झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र के कोटडा चमरगढ़ में शनिवार देर रात को दो भाईयों के मकानों में आग लग गई। सूचना देने पर अकलेरा से दमकल पहुंची तब तक अनाज, चारा, घरेलू समान जल कर राख हो गए। जिसमें दो भैंसे व एक गाय झुलस गई।
झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र के कोटडाचमरगढ़ में शनिवार देर रात को दो भाईयों के मकानों में आग लग गई। सूचना देने पर अकलेरा से दमकल पहुंची तब तक अनाज, चारा, घरेलू समान जल कर राख हो गए। जिसमें दो भैंसे व एक गाय झुलस गई।
सूचना मिलने पर आग लगने के दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। कोटडाचमरगढ़ निवासी मोहनलाल भील ने बताया कि उसके पिता बापूलाल व काका कन्हीराम पुत्र बंशीलाल भील के दो मकानों में आग लगने से 5 बोरी धनिया, 25 क्विंटल गेहूं, 4 बोरी चना, एक ट्राली लहसुन, 3 ट्राली भूसा चारा जल कर राख हो गया। दो भैंसे व एक गाय झुलस गई।
दमकल पहुंची तब तक सब कुछ जल गया

मोहन लाल ने बताया कि जैसे ही आग लगी। पता चलते ही पुरुष, महिलाएं, बच्चे घरों से बाहर आ गए। दमकल को सूचना दी। लगभग,30-35 किलोमीटर दूर अकलेरा से दमकल पहुंची, तब तक अनाज, चारा, बिस्तर सहित घरेलू समान जल कर राख हो गए। सूचना मिलने पर आग लगने के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया।
रंजिश के चलते लगाई आग

  • मोहन बताया कि यह आग पूर्व रंजिश को लेकर गांव के ही व्यक्ति ने धमकी दी थी। उसी के द्वारा आग लगाई गई है। मौके पर आई पुलिस को नाम जद गांव के ही व्यक्ति द्वारा लगाई आग का कारण बता दिया गया था। वही रविवार को भी थाने जाकर रिपोर्ट की। लेकिन पुलिस ने बताया कि रविवार शाम तक रिपोर्ट दर्ज नही हुई। रिपोर्ट नही आने के कारण अभी रिपोर्ट दर्ज नही हुई है।

Home / Jhalawar / दो भाइयों के मकानों में लगी आग, अकलेरा से दमकल पहुंची, अनाज, चारा व घरेलू सामान जले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो